ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

वामिका गब्बी ने अदिवि शेष की फिल्म 'जी2' को किया ज्वाइन

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 7, 2025

वामिका गब्बी ने अदिवि शेष के साथ बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर 'जी2' यानी कि 'गुडाचारी 2 ' की टीम को ज्वाइन कर लिया है जो ब्लॉकबस्टर फिल्म गुडाचारी का सीक्वल है। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अपने सोशल मीडिया पर सभी के साथ यह खबर शेयर करते हुए वामिका ने लिखा, "स्पाई, एक्शन, एडवेंचर विद 'जी2 '. मैं अपनी अगली फिल्म के बारे में यह खबर शेयर करते हुए बहुत उत्साहित हूँ। मेरे फैंटास्टिक को एक्टर अदिवि शेष के साथ काम करना बहुत मजेदार होने वाला है. , इसके साथ साथ इमरान सर को सेट पर मिलने के लिए मैं काफी उत्सुक हूँ।
इस महीने के अंत में जी2 की झलक देखने के लिए तैयार हो जाइए, यह धमाकेदार होने वाली है!"

विनय कुमार सिरिगिनेदी द्वारा निर्देशित जी2 अदिवि शेष की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है। यह फिल्म अदिवि शेष के किरदार को उसके सफर में आगे बढ़ते हुए दिखाती है, जहां वह एक कुशल और रहस्यमय जासूस के रूप में अपनी यात्रा जारी रखता है।

फिल्म में इमरान हाश्मी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इनके साथ साथ फिल्म में मुरली शर्मा, सुप्रिया यारलागड्डा, और मधु शालिनी भी नजर आएंगे।

जी2 को टी.जी. विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल द्वारा पीपल मीडिया फैक्ट्री, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और एके एंटरटेनमेंट्स के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह फिल्म एक पैन-इंडियन फिल्म है, जो तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.