ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||   

ताज़ा समाचार सीजन 2 लेकर आ रहे हैं भुवन बाम

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 6, 2024

कॉमेडियन-यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम अपने शानदार काम के लिए पहचाने जाते हैं। कुछ समय पहले उनकी वेब सीरीज 'ताजा खबर' रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग ने सभी को चौंका दिया था। अब भुवन बाम 'ताजा खबर' का दूसरा सीजन भी लेकर जल्द लेकर आ रहे हैं। सेकंड सीजन का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया हैं.

हाल ही में, 'ताजा खबर 2' का टीजर डिज्नी हॉटस्टार ने शेयर किया था। टीजर में दिखाया गया कि वस्या मोबाइल स्क्रीन पर एक खबर की हेडलाइन पढ़ता है, जिसमें लिखा होता है कि बिजनेसमैन वसंत गावड़े की हत्या हो गई है। ये पढ़कर उसकी आखों से आंसू बहने लगते हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि वस्य की मौत हो जाती है और उसके दोस्त-परिवार सब काफी रो रहे हैं। 0.39 सेकेंड के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

'ताजा खबर 2' की कहानी पर बात करें, तो इसकी कहानी मौत से शुरू होगी। जी हां...सीरीज की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि वस्य जिसका उसके परिवार ने अंतिम संस्कार किया है। वो जिंदा होगा। दरअसल, वस्य को अपनी मौत की जानकारी पहले हो जाएगी इसलिए वो एक ऐसा प्लान बनाएगा जिससे सबको ये लगेगा की वस्य मर चुका है, लेकिन वो जिंदा होगा। अब आगे की कहानी में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर वस्य ने अपनी मौत का झूठा खेल क्यों खेला?

फिलहाल, 'ताजा खबर 2' की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है। बता दें कि 'ताजा खबर' को भुवन और रोहित राज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं, भुवन बाम के अलावा महेश मांजरेकर, श्रिया पिलगांवकर समेत अन्य कलाकार भी एक बार फिर से अपने किरदार में वापसी करेंगे।

Check Out The Teaser:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.