ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||   

फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का सेकंड ट्रेलर रिलीज हुआ

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 6, 2025

अमिताभ बच्चन के साथ ‘102 नॉट आउट’ जैसी हिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक उमेश शुक्ला की नई फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज होचुका है। इस फिल्म में आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ नए चेहरे दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म का ट्रेलर शनिवार को मेकर्स ने शेयर किया, जिसमें रोमांस के साथ-साथ परिवार और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणादायक कहानीदिखाई गई है।

ट्रेलर में दिविता जुनेजा का किरदार ‘हीर’ और प्रीत कमानी के किरदार के बीच एक खूबसूरत रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। लेकिन फिल्मसिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है, इसमें हीर के सपनों को पूरा करने की जर्नी और परिवार के साथ रिश्तों की अहमियत भी दर्शाई गई है। आशुतोष राणाऔर गुलशन ग्रोवर इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में नहीं बल्कि अपने अलग अंदाज में नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा।

हीर (दिविता जुनेजा) आशुतोष राणा के किरदार से किए गए एक वादे को पूरा करने की ठानी है, जिसके लिए उसे कई मुश्किलों का सामना करनापड़ता है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग लंदन में हुई है और इस खूबसूरत शहर की झलक ट्रेलर में भी बखूबी दिखाई देती है। इस फिल्म में संजय मिश्राभी कॉमिक अंदाज में नजर आएंगे, जो कहानी में एक मनोरंजक पहलू जोड़ते हैं।

‘हीर एक्सप्रेस’ 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उमेश शुक्ला की यह फिल्म दर्शकों को एक रोमांटिक, प्रेरणादायक औरपारिवारिक अनुभव देने का वादा करती है, जिसमें सपनों की पूर्ति और रिश्तों की अहमियत को खूबसूरती से पेश किया गया है।

Check Out The Trailer:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.