ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

भूल भुलैया 3 से रोमांटिक गाना 'जाना समझो ना' हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 22, 2024

कार्तिक आर्यन , विद्या बालन , तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित को एक साथ भूल भुलैया 3 में देखने के लिए सब लोग बेसब्री से दिवाली का इंतजारकर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने ऑडियंस का खूब मनोरंजन किया है। अभी कुछ दिन पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज़ किया गया जिसमे कार्तिक केडांस स्टेप्स की चर्चा अभी तक चल रही है। आज फाइनली फिल्म का एक और गाना रिलीज़ किया गया है जिसका नाम है 'जाना समझो ना' .यहकार्तिक और तृप्ति के बीच एक रोमांटिक ट्रैक है।

गाने को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, "ऑब्सेस्सेड विद 'जाना समझो ना' #भूलभुलैया3 1 नवंबर को सिनेमाघरों में।#भूलभुलैया3यहदिवाली #येदिवालीभूलभुलैयावाली "

इस गाने को लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस और आदित्य रिखारी ने कंपोज किया है और इसको आवाज़ आदित्य रिखारी और तुलसी कुमार ने दी है ।आदित्य रिखारी ने ही इसके बोल भी लिखे हैं। गाने में कार्तिक और तृप्ति की केमिस्ट्री ऑडियंस को बेहद पसंद आने वाली है।

अनीस बाज़मी द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 3 में अद्भुत कलाकार हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरीशामिल हैं। सहायक कलाकारों में विजय राज, राजपाल यादव, संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर और कई अन्य प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं।

यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Song:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.