ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||   

एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी!

Photo Source :

Posted On:Friday, June 20, 2025

बॉलीवुड की डांसिंग डीवा और 'एबीसीडी' फेम लॉरेन गॉटलिब ने आखिरकार अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड टोबियास जोन्स से शादी रचा ली है। 11 जून को इटली की खूबसूरत पहाड़ियों पर दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए, जहां दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में 'आई डू' कहकर एक-दूजे का साथ हमेशा के लिए अपना लिया। अभिनेत्री ने अब अपने सभी फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है।

शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। लॉरेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी ड्रीम वेडिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सफेद वेडिंग गाउन में किसी परी से कम नहीं लग रहीं, वहीं टोबियास ने क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट टक्सीडो पहन रखा था।

लॉरेन अपने पिता के साथ चर्च की गलियारे में चलते हुए दिखाई दे रही हैं, जहां टोबियास स्टेज पर उनका इंतजार कर रहे थे। ये पल जितना खूबसूरत था, उतना ही भावुक भी। शादी के बाद कपल ने केक काटकर अपने इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट किया और फैमिली के साथ पोज भी दिए।

अपने वेडिंग एल्बम के साथ लॉरेन ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, '11 जून 2025 को टस्कन हिलटॉप पर हमने खुले दिल से एक-दूसरे से वादा किया कि हम हमेशा साथ रहेंगे। हमें हमेशा लगा था कि सच्चा प्यार कहीं न कहीं जरूर मौजूद है और जब मिला, तो लगा जैसे हम घर वापस आ गए हों।'

उन्होंने आगे लिखा, 'हमारा वेडिंग वेन्यू एक सपने जैसा था। इस शादी को जादू बना देने के लिए हम पूरी टीम के तहे दिल से शुक्रगुजार हैं। केटरिंग वालों की ओर से फूलों की सजावट को हम कभी नहीं भूल पाएंगे।' टॉबियास और लॉरेन ने वेडिंग फोटोग्राफर का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इन अनमोल पलों को तस्वीरों में कैद किया।

गौरतलब है कि लॉरेन गॉटलिब ने भारत में एबीसीडी, एबीसीडी 2’ जैसी डांस फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है। साथ ही वो रैपर बादशाह के सुपरहिट गाने मर्सी में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'झलक दिखला जा' जैसे टीवी रियलिटी शोज में बतौर कंटेस्टेंट और जज दोनों भूमिकाएं निभाई हैं।

लॉरेन और टोबियास की इस प्यारी कहानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्यार न तो देश की सीमाओं को मानता है और न ही संस्कृति की दीवारों को। यह शादी न सिर्फ एक सेलेब्रिटी कपल की कहानी है, बल्कि हर उस इंसान के लिए उम्मीद की किरण है जो सच्चे प्यार की तलाश में है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.