ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||   

राज शांडिल्य की नेक्स्ट का टाइटल 'द वर्डिक्ट 498A'

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 2, 2025

डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्कर राज शांडिल्य अपनी आगामी फिल्म के साथ भारत के सबसे विवादास्पद कानूनी मुद्दों में से एक के बारे में बात करने जारहे हैं। उनकी नई फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जो इंजीनियर से वकील बने दीप्तांशु शुक्ला के जीवन से प्रेरित है। दीप्तांशु ने अपनेसुनहरे करियर को छोड़कर धारा 498A के बढ़ते दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

इस फिल्म के लिए निर्माताओं ने दीप्तांशु के जीवन पर फिल्म बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं, ताकि उनकी प्रेरक और साहस भरी यात्रा को सच्चाईके साथ पर्दे पर उतारा जा सके। बांग्ला सिनेमा में अपनी शानदार पहचान बना चुके निर्देशक अनिंद्य बिकास दत्ता इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा मेंकदम रख रहे हैं। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे झूठे दहेज उत्पीड़न के मामले कानूनी दुरुपयोग का हथियार बन गए हैं, जिससे परिवार टूट रहे हैं, निर्दोष जेल जा रहे हैं और कई लोग आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं।

धारा 498A को महिलाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से बचाने के लिए बनाया गया था, लेकिन आज इसका गलत इस्तेमाल बढ़ता जा रहाहै, जिससे निर्दोष पुरुषों और उनके परिवारों को भारी नुकसान हो रहा है। यह सिर्फ आरोपी दूल्हे तक सीमित नहीं है, बल्कि मां, बहन, बेटी और बुजुर्गमहिलाएं भी झूठे मामलों में फंसाई जा रही हैं। लंबी कानूनी लड़ाई ने कई जिंदगियों को तबाह कर दिया है। एक कानून जो सुरक्षा के लिए था, वहअब उत्पीड़न का हथियार बन गया है। इससे सवाल उठता है कि क्या हमें ऐसे सुधारों की जरूरत नहीं, जो सभी के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित करें?

झूठे आरोपों के मामले बढ़ रहे हैं और इसके परिणाम भयावह हैं। अतुल सुभाष, मानव शर्मा, पुनीत खुराना, पेटारू गोल्लापल्ली और निशांत त्रिपाठीजैसे मामलों ने समाज को झकझोर दिया है। इन लोगों ने झूठे आरोपों के दबाव और शर्मिंदगी से बचने के लिए अपनी जान दे दी। समाज तुरंतफैसला सुना देता है और कानूनी लड़ाई सालों तक चलती है, जिससे कई लोग आत्महत्या को ही रास्ता मान लेते हैं। अतुल सुभाष ने अपनी जान देकरअपने परिवार को कानूनी पीड़ा से बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कहानी अकेली नहीं है-देश भर में ऐसे हजारों मामले हैं, जहां इस कानून केदुरुपयोग ने जिंदगियां बर्बाद कर दीं।

आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग करने वाले दीप्तांशु शुक्ला की जिंदगी तब बदल गई, जब उन पर धारा 498A के तहत झूठा आरोप लगा।शक्तिशाली राजनीतिक रसूख और अन्याय के आगे हार मानने के बजाय उन्होंने कानून को समझने और उसका जवाब देने का फैसला किया। बाद मेंउन्होंने वकालत की पढ़ाई की और निर्दोष पुरुषों की आवाज बने। आज वह उन लोगों के लिए प्रेरणा हैं, जो इस कानूनी जाल में फंसे हैं। उनकीकहानी साबित करती है कि एक इंसान की लड़ाई बदलाव की शुरुआत कर सकती है।

'द वर्डिक्ट 498A' जल्द ही शुरू होने वाली है। इसे कथावाचक फिल्म्स के बैनर तले राज शांडिल्य और विमल लाहोटी प्रोड्यूस करेंगे। यहकथावाचक फिल्म्स की दूसरी फिल्म होगी, जिसकी पहली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' थी। अभी प्री-प्रोडक्शन में चल रही यह फिल्महिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.