ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

सुशांत सिंह राजपूत केस में क्लीन चिट के बाद रिया चक्रवर्ती पहुंची सिद्धिविनायक टेम्पल

Photo Source :

Posted On:Monday, March 24, 2025

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिल गई है। इसके बाद अभिनेत्री मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में परिवार के साथ आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शॉविक चक्रवर्ती और उनके पिता मीडिया को पोज देते नजर आए। वीडियो में रिया को सिंपल हरी फ्लोरल ड्रेस में देखा जा सकता है। उनके पिता ने कुर्ता और जींस पहना है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 22 मार्च को अधिकारिक तौर पर सुशांत सिंह राजपूत के केस को बंद कर दिया है। जांच एजेंसी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत में किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना से इनकार किया। एक्टर 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर पर मृत पाए गए थे। कई सालों की जांच के बाद अधिकारियों ने पाया कि यह केस आत्महत्या का था।

सुशांत की मौत के मामले में तत्कालीन गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सार्वजनिक जांच और कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ा। दिवंगत अभिनेता के परिवार ने रिया पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली और अवैध रूप से सुशांत को बंधक बनाने का इल्जाम लगाया। इसके अलावा, उन पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने का भी इल्जाम लगाया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इस मामले में रिया को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें एक महीना तक जेल में रहना पड़ा था।

यह मामला खूब सुर्खियों में रहा था। यह टीवी पर बहस का मुद्दा बना था। रिया इस विवाद के केंद्र में थीं। हालांकि रिया ने क्लीन चिट मिलने पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है!


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.