ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

सूबेदार की शूटिंग शुरू हुई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 30, 2024

फिल्म जगत के सुपरस्टार अनिल कपूर जल्द ही आगामी फिल्म ‘सूबेदार में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।एक्शन-ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं।

फिल्म निर्माता ने बुधवार को एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की है। इसके साथ ही निर्माता ने फिल्म से अनिल कपूर कालुक भी साझा किया है। फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में राधिका अनिल कपूर की बेटी श्यामा कीभूमिका निभाती नजर आएंगी।

वहीं, फिल्म की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो इसमें सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी दिखाई गई है। इसमें वह तमाम परिस्थितियों के बीच जीवन जीने की चुनौतियों से जूझता है और अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण संबंधों को संभालता है। कभी देश के लिए लड़ने वाले एक सैनिक को अब अपने घर औरपरिवार की रक्षा के लिए अपने भीतर के दुश्मनों से लड़ना होगा।

फिल्म विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित है और सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर द्वारा लिखित है। फिल्म के संवाद कोसुरेश त्रिवेणी और सौरभ ने लिखा है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर आएगी


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.