ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को रिलीज़ डेट मिली

Photo Source :

Posted On:Monday, March 17, 2025

एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की नई रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. पहले फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. हालांकि बाद में फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई. अब ये 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इसी साल सितंबर में रिलीज होने जा रही है.

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 12 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को शशांक खैतन डायरेक्ट कर रहे हैं. शशांक को हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और धड़क जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में लीड रोल में नजर आएंगे. बता दें कि ये दूसरी बार है जब जाह्नवी और वरुण एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों को फिल्म बवाल में साथ देखा गया था. 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म दर्शकों को जाह्नवी और वरुण की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी.

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जाह्ववी और वरुण के अलावा सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और रोहित सराफ भी फिल्म में अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे. करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान की प्रोड्यूस की हुई ये फिल्म एक रोम-कॉम ड्रामा है.

वर्कफ्रंट पर वरुण धवन के पास पाइपलाइन में सनी देओल के साथ 'बॉर्डर 2' और 'भेड़िया 2' जैसी फिल्में हैं. वहीं जाह्नवी कपूर के पास सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' और साउथ स्टार राम चरण स्टारर फिल्म 'आरसी 16' जैसे प्रोजेक्ट्स हैं.


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.