ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

द साबरमती रिपोर्ट  का टीज़र रिलीज़ हुआ, विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आये

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 27, 2024

फिल्म '12वीं फेल' की सफलता के बाद विक्रांत मैसी एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम 'दसाबरमती रिपोर्ट' है. फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें विक्रांत को एक न्यूज एंकर के रोल में देखा जा सकता है. फिल्मकी कहानी 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में साबरमती ट्रेन पर हुए अटैक और उसमें अपनी जान गंवाने वाले 59 लोगों परआधारित है.

फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के साथ विक्रांत मैसी एक दिल को झकझोर देने वाली कहानी लाने के लिए तैयार हैं. ये फिल्म 27 फरवरी 2002 की सुबह साबरमती एक्सप्रेस में गोधरा रेलवे स्टेशन के पास घटित हुई घटनों की कहानी सुनती है. मेकर्स ने फिल्मकी झलक एक वीडियो के जरिये दी है. ये फिल्म उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने इस दुखद घटना में अपनी जान खो दी थी.

'द साबरमती रिपोर्ट' के टीजर में आप विक्रांत मैसी को 27 फरवरी 2002 के दिन स्टूडियो में बैठे देख सकते हैं. वो खबर केसामने आने पर वो उसे लाइव रिपोर्ट कर रहे हैं. एंकर की भूमिका निभा रहे विक्रांत हिंदी में साबरमती हादसे के बारे में बताते हैं. खबर को पढ़ते हुए वो अचानक रुक जाते हैं और कहते हैं कि साबरमती एक्सप्रेस में हुआ हादसा कोई दुर्घटना नहीं थी. इसकेबाद ट्रेन के जलने और लोगों के तड़पने और भगदड़ के सीन्स आपके सामने आते हैं. इस बीच विक्रांत मैसी के चेहरे पर गुस्सानजर आने लगता है.

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांतमैसी के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने काम किया है. यह रंजन चंदेल के निर्देशन में बनी है. ये फिल्म 3 मई 2024 कोसिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Check Out The Teaser:


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.