ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

तेलंगाना में बस-डंपर टक्कर में 19 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 3, 2025

मुंबई, 03 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गिट्टी से लदे एक डंपर ने तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TSRTC) की बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 19 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 10 महिलाएं, एक 10 महीने का बच्चा और दोनों वाहनों के ड्राइवर शामिल हैं। करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा हैदराबाद से करीब 60 किलोमीटर दूर चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानपुर गेट के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, बस विकाराबाद जिले के तंदूर से हैदराबाद जा रही थी, तभी गलत दिशा से आ रहे डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर घुस गई, जिससे कई यात्री उसके नीचे दब गए। घटनास्थल से आए वीडियो में घायल लोग गिट्टी के बीच फंसे मदद के लिए पुकारते नजर आए। बचाव दल और पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कई शवों को निकालने के लिए बस का ढांचा काटना पड़ा। बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया था और ड्राइवर सीट के पीछे बैठे लगभग सभी यात्रियों की मौके पर मौत हो गई।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को आदेश दिया कि सभी घायलों को तत्काल हैदराबाद लाया जाए और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। सरकार ने जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9912919545 और 9440854433 जारी किए हैं। हादसे के बाद हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। चेवेल्ला-विकाराबाद रूट पर वाहनों को रोक दिए जाने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ट्रैफिक डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण में जुटी हुई है ताकि यातायात जल्द सामान्य हो सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.