ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

तेलंगाना सीएम की आलोचना करने पर 2 महिला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने कहा, वीडियो अपमानजनक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 12, 2025

मुंबई, 12 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना करने वाले दो महिला यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के स्टेट सेक्रेटरी की शिकायत पर बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस पी विश्वप्रसाद ने बताया कि वीडियो फरवरी में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के मुख्यालय में शूट हुआ। इसे बजट सत्र से ठीक पहले 10 मार्च को सीएम का अपमान करने और बदनाम करने की प्लानिंग के तहत जारी किया गया। वीडियो का कंटेंट अश्लील और अपमानजनक है। आरोपी फेम और व्यूज पाने के लिए इसे बार-बार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। हमारे पास सबूत हैं कि उन्हें इसके लिए BRS से पैसे मिले थे। हम हर पहलू की जांच करेंगे। पुलिस ने बताया कि मामला BRS मुख्यालय में शूट हुए एक अपमानजनक वीडियो से जुड़ा है। इसमें यूट्यूब चैनल पल्स डिजिटल न्यूज नेटवर्क की मैनेजिंग डायरेक्टर रेवती पोगदंडा और सहयोगी तन्वी यादव को गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस की ओर से शिकायत में कहा गया था कि एक्स पर एक वीडियो प्रचारित हो रहा है। वीडियो में पल्स न्यूज का रिपोर्टर एक व्यक्ति का इंटरव्यू ले रहा है। वह व्यक्ति मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक बातें कर रहा है। इस तरह के वीडियो पोस्ट से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

गिरफ्तारी से पहले रेवती ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने कहा, पुलिस मेरे दरवाजे पर है। वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं। रेवंत रेड्डी मुझ पर और मेरे परिवार पर दबाव डालना चाहते हैं। मुझे धमकाना चाहते हैं। महिला यूट्यूबर्स के वकील जक्कुला लक्ष्मण ने बताया, दोनों को अपना काम करने के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने एक आम आदमी का इंटरव्यू लिया जो सरकार से नाराज था और इसे अपने चैनल पर दिखाया। इससे पहले रेवती ने मंगलवार दोपहर अपने एक्स हैंडल पर कांग्रेस की FIR का एक हिस्सा शेयर करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को टैग किया था। उन्होंने राहुल से पूछा, क्या यही वह लोकतंत्र है जिसकी आप बात करते हैं। क्या यह संविधान का हिस्सा है। प्लीज पहले अपनी सरकार को अनुच्छेद 19 सिखाएं। अपनी राय रखना अपराध कैसे हो सकता है। अगर आप 60-70 साल के आदमी की की बात बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो मुझे आप पर दया आती है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.