ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

भारत में 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक किया बंद, 138 उड़ानें कैंसिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 9, 2025

मुंबई, 09 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत में 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। ये राज्य- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश हैं। वहीं, पिछले दो दिन में दिल्ली एयरपोर्ट से 138 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। इस बीच मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) पर दबाव बढ़ गया है। पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के चलते मुंबई ATC यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका की फ्लाइट्स हैंडिल कर रहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने 10 मई की रात 12 बजे तक श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट की सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है। सिविल एविएशन डिपॉर्टमेंट ने नई एडवाइजरी जारी की है। अब पैसेंजर्स को डबल सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इसको लेकर एअर इंडिया, अकासा, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइन ने भी 3 घंटे तक पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा है। एयरलाइंस हर दिन करीब 2200 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल हुई है।

तो वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, एयरपोर्ट पर कामकाज सामान्य है, लेकिन कुछ उड़ानों पर एयरस्पेस और सुरक्षा कारणों से असर पड़ा है। 138 घरेलू और इंटरनेशनल उड़ाने प्रभावित हुई हैं। वहीँ, एअर इंडिया ने 9 शहरों (जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट) के लिए सभी उड़ानें 10 मई की सुबह तक रद्द कीं। साथ ही, इंडिगो ने 11 शहरों (जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट) की फ्लाइट्स 10 मई की सुबह तक रद्द कीं। 10 मई तक इंडिगो की 165 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। अकासा एयरलाइन ने 7 किलो लगेज की लिमिट भी तय की है। जो यात्री अपने साथ कैरी कर सकते हैं। वहीं, जिन डिफेंस कर्मियों ने 31 मई तक की यात्रा के लिए एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस की टिकट बुक की है, उन्हें फुल रिफंड दिया जाएगा। वहीं, 30 जून तक एक बार फ्री रिशेड्यूलिंग की सुविधा मिलेगी। अमृतसर में घरेलू-व्यवसायिक उड़ानें बंद। चंडीगढ़ में एयरफोर्स ने अपने यूज के लिए लिया। 10 मई तक 52 उड़ानें बंद, यात्रियों के टिकट के पैसे लौटाने के आदेश।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.