ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

RSS प्रचारकों की 13 जुलाई से ऊटी में होगी तीन दिवसीय बैठक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 11, 2023

मुंबई, 11 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत प्रचारकों की साल में एक बार होने वाली बैठक 13 जुलाई से तमिलनाडु के ऊटी में होगी। बैठक 15 जुलाई तक चलेगी। RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने बताया कि बैठक में संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं, सभी प्रांत प्रभारियों की मीटिंग बुलाई गई है। बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले समेत सभी सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, मनमोहन वैद्य, सी आर मुकुंद, अरुण कुमार और रामदत्त मौजूद रहेंगे। इनके अलावा बैठक में क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय विभागों के प्रमुख और सह प्रमुख भी भाग लेंगे।

अंबेकर ने कहा, बैठक में इस साल आयोजित संघ शिक्षा वर्ग (आरएसएस प्रशिक्षण शिविर) और संगठन के विस्तार के लिए संघ शताब्दी कार्य योजना में अब तक हुई प्रगति पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी। बैठक में अगले चार से पांच महीनों के लिए संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों के साथ-साथ समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.