ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

पाकिस्तान को पानी के मोर्चे पर घेरने की तैयारी में अफगानिस्तान, कुनार नदी पर बना रहा डैम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 20, 2025

मुंबई, 20 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान की ओर बहने वाले जल प्रवाह को नियंत्रित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। तालिबान सरकार द्वारा कुनार नदी पर डैम निर्माण की योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस परियोजना का हाल ही में तालिबान के आर्मी जनरल मुबीन ने दौरा किया, जिसका वीडियो बलूच नेता मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। डैम के निरीक्षण के दौरान जनरल मुबीन ने तालिबान सरकार से अपील करते हुए कहा कि यह पानी हमारे लिए खून के समान है और हम इसे अपनी नसों से यूं बहने नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि इस जल संसाधन का उपयोग अपनी जरूरतों के लिए किया जाना चाहिए, जिससे न केवल बिजली उत्पादन हो सकेगा, बल्कि कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

तालिबान के जल एवं ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता मतीउल्लाह आबिद के अनुसार, डैम का सर्वेक्षण और डिज़ाइन कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन निर्माण के लिए धन की आवश्यकता है। तालिबान सरकार का दावा है कि इस परियोजना के पूरा होने पर इससे लगभग 45 मेगावाट बिजली का उत्पादन संभव होगा और 1.5 लाख एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। इससे देश में ऊर्जा संकट और खाद्य सुरक्षा की स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। कुनार नदी अफगानिस्तान के हिंदू कुश पर्वतों से निकलती है और पाकिस्तान में जाकर जलालाबाद के पास काबुल नदी से मिल जाती है। यह नदी पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण जल स्रोत मानी जाती है। हालांकि अब तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस नदी या काबुल बेसिन की अन्य सहायक नदियों के जल बंटवारे को लेकर कोई औपचारिक समझौता नहीं है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर यह डैम बनता है तो इससे काबुल नदी में जल प्रवाह में 16 से 17 प्रतिशत की कमी आ सकती है, जिससे पाकिस्तान की जल आपूर्ति और कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पाकिस्तान पहले ही भारत द्वारा सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार और चिनाब नदी के स्लुइस गेट बंद किए जाने से दबाव में है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.