ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

केरल में सेना के अधिकारी के साथ हुई मारपीट, सीपीआईएम और भाजपा नेता पर लगाया आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, December 30, 2024

मुंबई, 30 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केरल में सेना के अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना 23 दिसंबर को कोच्चि के थ्रीक्काकारा में केएमएम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में हुई। दरअसल, कॉलेज में एनसीसी का ट्रेनिंग कैंप लगा हुआ था। घटना की वाली रात 60 से करीब कैडेट्स ने फूड पॉइजनिंग की शिकायत की। रात करीब 11:30 बजे सीपीआई (M) की स्टूडेंट्स विंग SFI की जिला प्रमुख भाग्य लक्ष्मी, भाजपा के स्थानीय पार्षद प्रमोद अपने समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल करनैल सिंह के साथ मारपीट की। वीडियो में नजर आ रहे हमलावरों ने उनका गला दबाया, उन्हें लात भी मारी। 24 दिसंबर को घटना को लेकर थ्रीक्काकारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई। इसमें नुकीली चीज से हमला करने, धमकाने और जबरन कैंप में घुसने की शिकायत है।

तो वहीं, पुलिस ने कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल करनैल सिंह से मारपीट मामले में दो आरोपियों निषाद और नवस को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कर्नल सिंह ने इनकी पहचान की है। इससे पहले कर्नल ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि मेडिकल रिपोर्ट और वीडियो फुटेज सहित स्पष्ट सबूतों के बावजूद हमलावरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने शिविर से भोजन, पानी के सैंपल लिए हैं। हालांकि अब तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के बाद ही फूड पॉइजनिंग की पुष्टि हो पाएगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.