ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

ऑटो ड्राइवर ने महिला को 400 मीटर तक घसीटा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 7, 2023

मुंबई, 07 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक ऑटो ड्राइवर ने महिला को सड़क पर 400 मीटर तक घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पति और ड्राइवर का किराए को लेकर झगड़ा हो गया था। तभी ड्राइवर अचानक ऑटो लेकर निकल पड़ा।

इस दौरान महिला की साड़ी ऑटो के पिछले बंपर में फंस गई। साड़ी फंसी होने की वजह से महिला गिर पड़ी और काफी दूर तक ऑटो के साथ सड़क पर घिसटती चली गई। ऑटो को रोकने के लिए महिला का पति भी उसके पीछे दौड़ता रहा। स्थानीय लोगों ने भी ऑटो ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

वहीं, पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए CCTV कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं। CCTV फुटेज में दी गई तारीख के मुताबिक घटना 6 जुलाई की है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.