ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

भाजपा ने की सौगात ए मोदी अभियान की शुरुआत, 32 लाख मुस्लिमों को स्पेशल किट बांटना शुरू, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 25, 2025

मुंबई, 25 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भाजपा ने सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की। इसके तहत देशभर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान की जिम्मेदारी संभाली है। मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक ये किट पहुंचाएगी। इसके लिए हर मस्जिद से 100 लोगों को मदद पहुंचाने का टारगेट रखा गया है। सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है। इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवंई, सरसों तेल,चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं। प्रत्येक किट की कीमत ₹500-₹600 के करीब बताई गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर त्योहार के जश्न और हर किसी की खुशी में शामिल होते हैं। हम हर त्योहार को रंगों से भरपूर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आज हम सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं क्योंकि यह रमजान का महीना है। सभी की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।

बीजेपी नेताओ और विपक्ष के बयान -

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा, रमजान के पवित्र महीने और ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर, नौरुज के मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा 'सौगात-ए-मोदी' अभियान के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने कहा, ये अभियान भाजपा के मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए है। इसके जरिए भाजपा और एनडीए के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
बीजेपी नेता और दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह एक और बहुत अच्छी पहल है। आपने देखा होगा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, हमने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी बिना किसी भेदभाव के साथ अपने साथ लिया है, जो हमारा मूल मंत्र है - सबका साथ, सबका विकास। उसे ये दर्शाता है।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, नरेंद्र मोदी का विकास एजेंडा कभी भी वोटों के लिए सौदा नहीं रहा है। पिछले 11 सालों में उन्होंने समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम किया है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सबका साथ, सबका विकास' में विश्वास करते हैं। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार और बिहार सरकार विकास की दिशा में काम कर रही है।
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, यह राजनीति है या हृदय परिवर्तन? यह कैसा प्रेम है? ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे और वे संविधान को स्वीकार करें। उन्हें नफरत की राजनीति से दूर रहना चाहिए।
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, बिहार में चुनाव है, वे 'सौगात' किट नहीं दे रहे हैं, बल्कि इसके जरिए वोट मांग रहे हैं। अगर उन्हें बिहार में 'सौगात' देने की इच्छा थी, तो उन्हें बिहार से पलायन रोकने के लिए नौकरियां देनी चाहिए थीं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा और उसके लोगों को हर त्योहार मनाना चाहिए। समाजवादियों का हमेशा से मानना ​​रहा है कि सभी त्योहार मनाए जाने चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म के हों। यह खुशी की बात है कि भाजपा अब बड़े पैमाने पर त्योहार मना रही है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो एक वोट के लिए कुछ भी कर सकती है।
सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, क्या आपने मगरमच्छ का चेहरा देखा है? ऐसा लगता है कि जानवर मुस्कुरा रहा है, लेकिन जब आप उसके पास जाते हैं, तो वह आपको निगल जाएगा। यही स्थिति भाजपा के साथ भी है। दुनिया उनके कारनामों के बारे में जानती है, लेकिन उनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है। यह आज का सबसे बड़ा मजाक है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.