ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||   

सुप्रीम कोर्ट में CBI ने दी दलील, लालू बैडमिंटन खेल रहे, उन्हें जमानत देना गलत था, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 25, 2023

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चारा घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। लालू यादव के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में किडनी ट्रांसप्लांट का हवाला देते हुए कहा कि CBI लालू को दोबारा जेल भेजना चाहती है। CBI के वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा लालू यादव बैडमिंटन खेल रहे हैं। उनको जमानत देने का फैसला भी गलत था। सुनवाई के दौरान मैं यह साबित करूंगा। अब इस मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई होगी। चारा घोटाला मामले में CBI ने 18 अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। CBI ने याचिका में कहा है कि झारखंड हाईकोर्ट के जमानत के आदेश का आधार गलत है। लालू यादव ने सजा के मुताबिक समय जेल में नहीं बिताया है। सुनवाई से पहले मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा- हमें कोर्ट पर भरोसा है। वहीं, इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि बेचारे को तंग किया जा रहा है, सब जानते हैं। सीबीआई जानबूझ कर लालू यादव को तंग कर रही है। केंद्र की ओर से सभी को परेशान किया जा रहा है।

दरअसल, चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की याचिका का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में लालू प्रसाद ने अपनी जमानत रद्द करने की सीबीआई की याचिका खारिज करने को कहा है। सीबीआई की याचिका के जवाब में लालू प्रसाद का कहना है कि सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को केवल इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती कि सीबीआई इस फैसले से असंतुष्ट है। हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हाईकोर्ट का फैसला सामान्य सिद्धांतों और समान नियमों पर आधारित है। लालू प्रसाद ने कोर्ट से यह भी कहा कि खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें हिरासत में रखने से CBI का कोई मकसद पूरा नहीं होगा।

दरअसल, झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले साल अप्रैल में मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि लालू यादव पहले ही सजा का आधा हिस्सा काट चुके हैं। 30 अप्रैल 2022 को लालू यादव को जमानत दे दी गई थी। लालू करीब 3 साल तक रांची के जेल में रहे। बिहार के डिप्टी सीएम और लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि चुनाव आ रहा है तो अब ये सब चलता रहेगा। अब ये लोग लगातार तंग करेंगे, हम लोग डरेंगे नहीं। कोर्ट में अपनी बात रखेंगे और जीतेंगे। CBI कार्रवाई को लेकर सीएम नीतीश के बयान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कानून सब के लिए बराबर है। कोई भ्रष्टाचार करता है तो केंद्रीय एजेंसी कार्रवाई करती है। क्या करवाई नहीं होनी चाहिए , कानून को खत्म कर दें। नीतीश कुमार कहते हैं कि तंग किया जा रहा है। यह बिल्कुल बेबुनियाद है। लालू यादव के खिलाफ जो मुकदमे हुए उसमें जदयू के लोग शामिल थे।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.