ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

CBI ने कहा, 4 जून के बाद कुछ नया घटनाक्रम हुआ, जिसकी वजह से केजरीवाल को अरेस्ट किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 6, 2024

मुंबई, 06 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। शराब नीति केस से जुड़े मामले में CBI ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की वजह बताई। CBI के वकील एडवोकेट डीपी सिंह ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट को 4 जून के बाद हुए कुछ नए घटनाक्रमों के बारे में जानकारी देंगे, जिसके कारण हमें अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना पड़ा। जांच एजेंसी ने कहा, इस मामले में बाकी आरोपियों की जांच लगभग पूरी हो गई है। सिर्फ दिल्ली CM की भूमिका की जांच करनी है। आपको बता दें, 5 जुलाई को केजरीवाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। जस्टिस नीना बंसल की बेंच ने शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के केस में CBI से 7 दिन में जवाब मांगा है। कोर्ट ने दिल्ली CM से भी यह सवाल किया कि ट्रायल कोर्ट में अपील करने की जगह वे सीधे हाईकोर्ट क्यों पहुंचे। मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। CBI ने केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वे 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली CM शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।

उधर, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर CBI का बयान सामने आने के बाद ही दिल्ली CM की पत्नी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा
क्या आपको पता है केजरीवाल को अरेस्ट क्यों किया है। केजरीवाल जी को NDA के एक सांसद के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया है। उनका नाम मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी है। 17 सितंबर 2022 को श्रीनिवासुलु के ठिकानों पर ED छापा मारती है। उनसे पूछा गया कि क्या वो कभी केजरीवाल जी से मिले हैं। उनका जवाब था- हां, मैं 16 मार्च 2021 को दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल से मिला था। मगुंटा दिल्ली में एक चैरिटेबल ट्रस्ट खोलना चाहते थे उसके लिए दिल्ली में जमीन के लिए CM से मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा- जमीन LG के पास है, एप्लीकेशन दे दो। हम देखते हैं। ED को रेड्डी का जवाब पसंद नहीं आया। ईडी ने कुछ दिन बाद रेड्डी के बेटे को अरेस्ट कर लिया। फिर से मगुंटा के बयान लिए गए, लेकिन वो अपने पुराने बयान दोहराते रहे क्योंकि वही सच था। इसके बाद रेड्डी के बेटे की बेल खारिज होती रही। इस सदमे से रेड्डी की बहू ने सुसाइड करने की कोशिश की। बूढ़ी मां बीमार हो गई। ये देखकर एक बाप टूट गया। 17 जुलाई 2023 को पिता रेड्डी ने ईडी में अपना बयान बदल दिया। उन्होंने कहा- '16 मार्च 2021 को वे केजरीवाल से मिले थे, पांच मिनट बात हुई। वहां 10-12 लोग बैठे थे। वहां केजरीवाल ने मुझसे कहा कि दिल्ली में आप शराब का काम शुरु करो। बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपए दे दीजिए। इस बयान के अगले दिन रेड्डी के बेटे को जमानत मिल गई। जाहिर है रेड्डी का यह बयान झूठा है। उनके बेटे और परिवार को पांच महीने प्रताड़ित किया गया। जिसके चलते उन्होंने बयान बदला। इससे एक बात साफ है कि आपके बेटे केजरीवाल को एक गहरे राजनीतिक साजिश का शिकार बनाया गया। वो एक पढ़े-लिखे और कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.