ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

वडोदरा हिट एंड रन का CCTV, आरोपी के हाथ में दिखी बोतल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 17, 2025

मुंबई, 17 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। वडोदरा हिट एंड रन केस से कुछ देर पहले का CCTV फुटेज सोमवार को सामने आया है। इसमें मुख्य आरोपी रक्षित के हाथ में बोतल दिखाई दी है। वह अपने दोस्त के साथ उसके घर स्कूटी से आया था। CCTV से यह साफ हो रहा है कि रक्षित जिद करके कार की ड्राइविंग सीट पर गया था। वडोदरा पुलिस ने भी यह बताया है कि रक्षित पहले कार की सीट पर नहीं था, लेकिन बाद में उसने कार के भीतर ही सीट शिफ्ट की और ड्राइविंग सीट पर आ गया था। 3 मार्च की रात वडोदरा के पॉश इलाके करेलीबाग में काले रंग की तेज रफ्तार फॉक्सवैगन वर्टस कार ने 3 गाड़ियों को टक्कर मारी थी। इस हिट एंड रन केस में एक महिला की मौत हुई थी और 7 अन्य घायल हो गए थे। कार को रक्षित चला रहा था और उसका दोस्त प्रांशु साथ में था। पुलिस ने रक्षित को गिरफ्तार कर लिया है और प्रांशु अभी फरार है।

वडोदरा कार एक्सीडेंट से पहले आरोपी रक्षित और उसका दोस्त सुरेश स्कूटी पर थे। रक्षित स्कूटी चला रहा था और सुरेश पीछे बैठा था। दोनों रात करीब 10:30 बजे सुरेश के घर आए। यहां स्कूटी पार्क करने से पहले दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद रक्षित सीढ़ियों से ऊपर गया। उसके हाथ में बोतल थी। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि उसमें क्या था। 15 मिनट के बाद एक अन्य दोस्त प्रांशु काली सेडान से वहां आया और कार पार्क कर दी करीब 11:15 बजे रक्षित और प्रांशु कार की ओर जाते दिखे। CCTV से पता चलता है कि प्रांशू कार की ड्राइविंग सीट की ओर जा रहा था, इसी दौरान रक्षित उसकी ओर बढ़ा। यहां थोड़ी देर के लिए CCTV फुटेज ब्लॉक हुई। इसके बाद प्रांशु कार की सीट शिफ्ट करता और रक्षित से बात करता दिखाई दिया। इससे पता चलता है कि रक्षित ने उससे ड्राइविंग सीट पर आने की जिद की होगी। इसके कुछ देर बाद ही कार ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के वीडियो में कार के एयर बैग्स खुले नजर आते हैं। रक्षित प्रांशु को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन प्रांशु चिल्लाता है हटो तुम। प्रांशु कार से बाहर निकलता है और चिल्लाता है- पागल है। इसके बाद रक्षित कहता है- एनअदर राउंड। इसके बाद भीड़ रक्षित को पकड़ लेती है। प्रांशु अभी फरार है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में रक्षित ने दावा किया था कि उसने शराब नहीं पी थी। उसने कहा था कि हम एक स्कूटर को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान कार किसी गाड़ी से छू गई और एयरबैग खुल गए। कुछ दिखाई नहीं दिया और कार बेकाबू हो गई। उसने कहा था कि ये मेरी गलती है, में पीड़ितों के परिवार से मिलना चाहता हूं। वडोदरा के DCP ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए हैं। रैपिड टेस्ट में पता चला है कि दोनों ने होलिका दहन के दिन ड्रग्स लिया था। मेडिकल टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट जल्द सामने आएगी। फॉक्सवैगन वर्टस कार (GJ06RA6879) उसके दोस्त प्रांशु चौहान के पिता की थी। एक्सीडेंट के समय प्रांशु उसके बगल की सीट पर बैठा हुआ था। RTO में यह कार डायोन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है। वहीं, रक्षित चौरसिया ने घटना के बाद दिव्य भास्कर को बताया था- हम किशन वाड़ी गधेड़ा मार्केट से निजामपुरा जा रहे थे। हम लोग होलिका दहन मनाने के लिए मेरे दोस्त के घर पर मिले। जहां से हम मेरे कमरे की ओर चल पड़े। मेरा दोस्त मुझे कमरे तक छोड़ने आ रहा था। इस समय कार धीमी गति से चल रही थी। मैं ऑटोमेटिक कार चलाना नहीं जानता। कार ऑटोमेटिक और स्पोर्ट्स मोड में थी। इसी दौरान अचानक दुर्घटना हुई और एयरबैग खुल गया। इसलिए मैं आगे कुछ भी नहीं देख सका। मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। मेरी कार 50-60 की रफ्तार में थी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.