ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

तमिलनाडु के स्कूल में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाया, प्रिंसिपल बर्खास्त, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, January 13, 2025

मुंबई, 13 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के पलाकोडु के एक स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्राओं को वॉशरूम साफ करते देखा जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राएं झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि सफाई करने वाले सभी स्टूडेंट दलित समुदाय के हैं। उनके पेरेंट्स ने बताया कि बच्चों से बाथरूम साफ करवाने के अलावा पानी लाने और कैंपस की सफाई भी करवाई जाती है। मामला बढ़ने पर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने स्कूल के प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्कूल में पहली से लेकर 8वीं तक की ही क्लासेस हैं। स्कूल में करीब 150 दलित समुदाय के स्टूडेंट पढ़ते हैं। इनके माता-पिता ने बताया कि स्कूल में साफ-सफाई के काम के कारण बच्चे अक्सर घर पर थके हुए लौटते हैं।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद एक छात्र की मां ने कहा, हम अपने बच्चों को स्कूल में सफाई करने के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई के लिए भेजते हैं। जब वे घर आते हैं तो वे अपना होमवर्क करने के लिए बहुत थके हुए होते हैं। छात्रा की मां ने कहा कि जब हमने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना समय पढ़ाई करने के बजाय स्कूल और शौचालय साफ करने में बिताया है। बच्चों की हालत देखकर दिल टूट जाता है और ऐसा लगता है कि शिक्षक पढ़ाने की अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि वायरल हो रहे वीडियो और माता-पिता की बढ़ती चिंताओं को लेकर जल्द ही एक्शन लेंगे। प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया गया है। बच्चों के अधिकारों और उनका विकास ही हमारी प्राथमिकता है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.