ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

रक्षामंत्री ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर तो बस ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 16, 2025

मुंबई, 16 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, ये तो बस ट्रेलर है, समय आने पर पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाई जाएगी।" रक्षामंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को मौजूदा सीजफायर के दौरान बिहेवियर के आधार पर प्रोबेशन पर रखा गया है, और यदि उसके व्यवहार में कोई गड़बड़ी आई, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल की क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा, "ब्राह्मोस ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया है।"

'सिंदूर' बना शौर्य का प्रतीक

राजनाथ सिंह ने जवानों की सराहना करते हुए कहा, "आपका पराक्रम यह सिद्ध करता है कि यह सिंदूर श्रृंगार का नहीं, शौर्य और संकल्प का प्रतीक है। यह वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी है।" उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में केवल सेना नहीं, बल्कि भारत का हर नागरिक सिपाही की तरह सहभागी रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अब आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र रक्षा का अहम हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने जवानों की वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि "23 मिनट में आपने वह कर दिखाया, जो वर्षों तक बातें बनाकर नहीं हो सका। जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मन का सफाया कर दिया।"

आतंक के खिलाफ निर्णायक रुख

रक्षामंत्री ने श्रीनगर एयरबेस पर भी जवानों से मुलाकात की और कहा, "हमने ठान लिया था कि आतंक के ठिकानों को जड़ से मिटा देंगे, चाहे वो सीमा पार ही क्यों न हों। यह भारत की आतंकवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।" इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता पर आपत्ति जताते हुए कहा कि "IMF को एक बिलियन डॉलर की मदद पर पुनर्विचार करना चाहिए। भारत नहीं चाहता कि हमारे द्वारा IMF को दी जाने वाली राशि किसी भी रूप में टेरर फाइनेंसिंग में इस्तेमाल हो।" उन्होंने कहा कि अब भारत पहले जैसा नहीं रहा। यह नया भारत है, जो आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.