ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

कोरोना के बढ़ते मामलों पर सतर्क हुई दिल्ली सरकार, सभी अस्पतालों को तैयारी रखने के निर्देश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 23, 2025

मुंबई, 23 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोरोना के मामलों में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वृद्धि देखने को मिल रही है, खासकर चीन, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देशों में मामलों में इजाफा दर्ज किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सभी अस्पतालों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां और वैक्सीन का इंतजाम हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी कोविड पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही हर स्वास्थ्य संस्था को कहा गया है कि वे रोजाना अपनी कोविड रिपोर्ट दिल्ली हेल्थ डेटा पोर्टल पर अपलोड करें ताकि संक्रमण के रुझानों पर नजर रखी जा सके। देश के अन्य हिस्सों में भी कोविड संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को एक ही दिन में 20 नए मरीज मिले, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 40 पहुंच गई है, जिनमें से 33 केस एक्टिव हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक नौ महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा में भी बीते 48 घंटों में 5 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं और किसी की भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की हिस्ट्री नहीं मिली है।

राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो देश में अब तक कोरोना के 261 नए मामले सामने आ चुके हैं। इनमें केरल में सबसे ज्यादा 95, तमिलनाडु में 66 और महाराष्ट्र में 56 नए केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों के लिए ओमिक्रोन के नए वैरिएंट JN.1 को जिम्मेदार माना जा रहा है। JN.1 वैरिएंट को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ओमिक्रोन के BA.2.86 वेरिएंट का एक स्ट्रेन है, जिसे पहली बार अगस्त 2023 में पहचाना गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिसंबर 2023 में इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स पाए गए हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकते हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार यह वैरिएंट तेजी से फैलता है लेकिन अधिक गंभीर बीमारी नहीं पैदा करता। हालांकि, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह वैरिएंट चिंता का कारण बन सकता है। इसके लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक बने रह सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लक्षण लंबे समय तक मौजूद रहें, तो यह 'लॉन्ग कोविड' की स्थिति हो सकती है, जिसमें कोविड के लक्षण बीमारी खत्म होने के बाद भी बने रहते हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.