ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में विरोध की गूंज, जोजरी की सच्चाई पर उठाया ग्रामीणों ने सवाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 5, 2025

मुंबई, 05 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजस्थान के जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र के धवा गांव में उस वक्त अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ पहुंचे सरकारी अधिकारियों को गांव की महिलाओं के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब मंच से पर्यावरण की शपथ दिलाई जा रही थी, तभी बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में पोस्टर उठाकर विरोध जताना शुरू कर दिया। महिलाओं ने एक सुर में कहा कि जब तक उनकी जीवनदायिनी जोजरी नदी को साफ नहीं किया जाता, तब तक पर्यावरण दिवस की औपचारिकताएं बेकार हैं।

कार्यक्रम के लिए मेलबा गांव का तालाब चुना गया था, जिसे ग्रामीणों ने स्वयं स्वच्छ किया था, जबकि धवा गांव का तालाब आज भी जोजरी नदी के ज़हरीले पानी से बर्बाद पड़ा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अधिकारी सिर्फ दिखावे के लिए स्वच्छ स्थानों को चुनते हैं, जबकि असली समस्या से मुंह मोड़ लेते हैं। उनका कहना था कि जोजरी की हालत सुधरे बिना कोई भी अभियान सफल नहीं होगा। कभी जीवन देने वाली जोजरी नदी आज औद्योगिक और सीवेज कचरे से भर चुकी है। टेक्सटाइल, डाई और रंगाई उद्योगों का अपशिष्ट जल इसमें बिना ट्रीटमेंट डाला जा रहा है, जिससे नदी में लेड, क्रोमियम, मरकरी जैसे खतरनाक तत्वों की मात्रा बढ़ गई है। इसका असर खेतों, मवेशियों और इंसानों पर साफ दिखाई दे रहा है। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, बच्चों में बीमारियां बढ़ रही हैं और खेती पूरी तरह चौपट हो रही है।

इस मुद्दे पर कई बार एनजीटी में याचिकाएं दायर हुई हैं और प्रशासन पर जुर्माना भी लगाया गया है। हाल ही में सरकार ने 176 करोड़ की योजना का ऐलान किया है, जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पाइपलाइन सुधार जैसे काम शामिल हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नदी में गंदा पानी गिरना पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक राहत नहीं मिलेगी। महिलाओं का साफ कहना था कि उनके लिए जोजरी ही गंगा है और अगर सरकार सच में जल संरक्षण अभियान को लेकर गंभीर है तो पहले जोजरी को बचाना होगा। उनके अनुसार मेलबा तालाब को गांववालों ने मिलकर पुनर्जीवित किया, लेकिन जब तक जोजरी का जहर बहता रहेगा, तब तक उनके जीवन और पशुधन की सुरक्षा नहीं हो सकती। राज्य सरकार द्वारा 5 से 20 जून तक चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की जमीनी सच्चाई इस विरोध के माध्यम से उजागर हो गई, जिससे साफ है कि केवल औपचारिक कार्यक्रमों से ग्रामीणों की समस्याएं हल नहीं होंगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.