ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

चुनाव आयुक्तों ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 6, 2024

मुंबई, 06 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों- ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने गुरुवार को महात्मा गांधी के समाधि-स्थल राजघाट पहुंचे। यहां तीनों ने महात्मा गांधी को फूल अर्पित किए। यहां पर CEC ने कहा कि देश में 16 मार्च को चुनावों के ऐलान के साथ जो आचार संहिता लागू हुई थी, वह खत्म हो गई है। EVM को लेकर राजीव कुमार ने कहा कि अब नतीजे सबके सामने हैं। अगले चुनाव तक EVM को आराम करने दीजिए। अगले चुनाव में वह फिर उठेगी, फिर उसकी बैटरी बदली जाएगी, उसके पेपर्स बदले जाएंगे, फिर वह गाली खाएगी, फिर वह अपने रिजल्ट अच्छे से दिखाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 20-22 साल से ऐसा ही हो रहा है। सरकार बदलती जाती हैं, केंद्र से लेकर राज्यों तक। शायद जब EVM का जन्म हुआ था, तब मुहूर्त ऐसा था कि उसको गाली खानी है, लेकिन यह एक भरोसेमंद चीज है, जो अपना काम करती रहती है।

वहीं, राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने बाकी हैं। जब हम वहां 12 मार्च को गए थे, तो हमने संकेत दिया था कि हम सही समय आने पर चुनाव कराएंगे। अभी हमारा उद्देश्य था कि लोकसभा चुनाव अच्छे से हो जाएं, जम्मू-कश्मीर में लोग अपने घरों से बाहर निकलें और वोटिंग की लाइनें देंखें। अब जब ये हो गया है तो हम जल्द से जल्द लोगों को सरकार बनाने और अपने नेता चुनने का मौका देंगे। चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने गुरुवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट सौंपी। एक बार सूची राष्ट्रपति को सौंपे जाने के बाद 18वीं लोकसभा के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले राष्ट्रपति ने बुधवार को 17वीं लोकसभा को भंग करने का आदेश दिया था। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। एनडीए ने 293 सीटें जीती हैं, जबकि विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें जीती हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.