ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

जम्मू-कश्मीर में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 31, 2023

मुंबई, 31 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वेलू क्रालपोरा में आतंकियों ने पुलिस हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। हेड कांस्टेबल को उसके घर पर गोली मारी गई। मारे गए हेड कांस्टेबल का नाम गुलाम मोहम्मद डार बताया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में तीन दिन में ये तीसरी आतंकी वारदात है। बीते दिन उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की हत्या कर दी गई थी। श्रीनगर में इंस्पेक्टर को गोली मारी गई थी।

तो वहीं, बीते दिन, साउथ कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की हत्या कर दी थी। घटना नौपोरा इलाके की है। मजदूर की पहचान मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि मुकेश को आतंकियों ने गोली मारी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक आतंकी ने पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर वानी को तीन गोलियां मारी थीं। गोलियां उनके पेट, गर्दन और आंख में लगीं। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। वानी पर हमला उस समय हुआ, जब वे कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। हमले के बाद से ईदगाह इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने ‘X’ पर की गई पोस्ट में लिखा कि पुलिस और आर्मी के एक जॉइंट ऑपरेशन में केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। इसमें एक आतंकी मारा गया है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.