ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

केरल रैगिंग केस में कॉलेज प्रबंधन पांचों आरोपी छात्रों को निकाल सकता है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, February 14, 2025

मुंबई, 14 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केरल में कोट्टायम में नर्सिंग के स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रबंधन पांचों आरोपी छात्रों को कॉलेज से निकाल सकता है। फिलहाल आरोपियों को सस्पेंड किया गया है। इस मामले में विपक्षी गठबंधन यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने दावा किया कि आरोपियों का लेफ्ट की स्टूडेंट विंग स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) से संबंध है। विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने आरोप लगाया कि कोट्टायम रैगिंग मामले के आरोपी SFI के सदस्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल गवर्नमेंट नर्सिंग स्टूडेंट एसोसिएशन (KGNSA) का भी SFI से संबंध है। सतीशन ने कहा कि आरोपी KGNSA से भी जुड़े हैं और उनमें से एक संगठन में महत्वपूर्ण पद पर है। हालांकि, SFI और सरकार ने इन दावों को खारिज किया और कहा है कि उसका आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदु ने कहा कि कोट्टायम रैगिंग घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, केरल के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में 12 फरवरी को जूनियर्स के साथ रैगिंग का मामला सामने आया था। पांच सीनियर छात्रों ने 3 स्टूडेंट के पहले कपड़े उतारे। फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर डंबल (भारी वजन) लटका दिया था। सीनियर्स ने बाद में कंपास और नुकीली वस्तुओं से भी छात्रों को घायल किया। इसके बाद जख्म पर लोशन लगाया। ताकि दर्द और बढ़े। जब पीड़ित दर्द से चिल्लाने लगे, तो उनके मुंह में भी लोशन डाल दिया। तीनों पीड़ित फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं और तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में 13 फरवरी को 5 आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया था। गांधीनगर पुलिस ने बताया था कि सभी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। उन्हें एंटी-रैगिंग अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम सैमुअल जॉनसन (20), राहुल राज (22), जीव (18), रिजिल जीत (20) और विवेक (21) हैं। सीनियर्स ने पीड़ितों को नग्न करके उनकी रैगिंग का वीडियो भी बनाया। इसके साथ ही धमकी दी कि अगर उन्होंने इसकी रिपोर्ट करने की हिम्मत की तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि सीनियर्स रविवार को जूनियर्स से शराब खरीदने के लिए पैसे वसूलते थे। जो लोग ऐसा करने से मना करते थे, उन्हें पीटा जाता था। एक छात्र, जो अब और उत्पीड़न सहन नहीं कर पाया, उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रैगिंग का मामला सामने आने के बाद आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.