ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

जोधपुर हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की को माता-पिता को सौंपी, शर्त रखी—18 साल से पहले जबरन शादी नहीं होगी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 6, 2025

मुंबई, 06 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जोधपुर हाईकोर्ट ने घर से लापता हुई 16 वर्षीय लड़की को उसके माता-पिता की अभिरक्षा में सौंप दिया है। अदालत ने यह आदेश इस शर्त पर दिया कि लड़की के 18 वर्ष की होने से पहले उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी नहीं की जाएगी। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां याचिकाकर्ता मीना (बदला हुआ नाम) ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 19 सितंबर को लड़की अचानक घर से गायब हो गई थी। अदालत के आदेश पर प्रशासन और पुलिस ने मिलकर उसे खोज निकाला और कोर्ट में पेश किया।

जब अदालत ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके परिवार वाले उसकी शादी 18 वर्ष की उम्र पूरी होने से पहले ही कराना चाहते थे। इस डर से वह घर से भाग गई थी। लड़की ने यह भी कहा कि माता-पिता उसका व्यवहार सही नहीं रखते और उसकी मर्जी के खिलाफ फैसला लेना चाहते हैं। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस बिपिन गुप्ता की खंडपीठ ने 6 नवंबर को इस मामले पर फैसला सुनाया। अदालत ने नाबालिग के माता-पिता को फटकार लगाई और उनसे वचन लिया कि वे 18 साल की आयु पूरी होने तक उसकी सहमति के बिना उसकी शादी नहीं करेंगे। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि लड़की के माता-पिता अपनी गलती सुधारना चाहते हैं और वचन देते हैं कि आगे वे बेटी के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तथा उसकी शिक्षा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे। कोर्ट ने यह बयान रिकॉर्ड में दर्ज किया और लड़की की अभिरक्षा उसके माता-पिता को सौंप दी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार या जबरन शादी से जुड़ी कोई शिकायत मिलती है, तो माता-पिता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.