ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

कन्हैयालाल हत्याकांड को तीन साल पूरे, अशोक गहलोत बोले- अभी तक नहीं मिला न्याय, NIA और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 28, 2025

मुंबई, 28 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल साहू की तालिबानी तरीके से हत्या के तीन साल पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्याय न मिलने पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार, एनआईए और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस स्पष्ट केस में भी आज तक इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि घटना के तीन साल बाद भी कन्हैयालाल और उनके परिवार को न्याय नहीं मिल सका है।

गहलोत ने कहा कि भाजपा ने इस मामले का राजनीतिक लाभ तो उठाया, लेकिन पीड़ित परिवार के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए। उन्होंने याद दिलाया कि यह एक ऐसा केस है जिसमें अपराध और आरोपियों की कबूलनामा समेत पूरी घटना वीडियो पर दर्ज है, इसके बावजूद तीन साल में सिर्फ छह गवाहों की ही गवाही हो सकी है। उन्होंने कहा कि जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, तब इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई थी और महज चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। उसी रात एनआईए ने केस अपने हाथ में ले लिया, और तब से अब तक फैसला लंबित है। गहलोत ने तंज करते हुए लिखा कि भाजपा ने 5 लाख और 50 लाख के मुआवजे का झूठा प्रचार किया और जनता को भ्रमित करके वोट बटोरे।

गहलोत ने पूछा कि अगर यह इतना गंभीर और संवेदनशील मामला था, तो केंद्र सरकार या एनआईए ने अब तक इस पर कोई फास्ट ट्रैक कोर्ट क्यों नहीं बनाई। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह केस सीबीआई कोर्ट के अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है, जिससे न्याय प्रक्रिया और धीमी हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर यह मामला एनआईए को न देकर राजस्थान पुलिस के पास ही रहता, तो दोषियों को बहुत पहले ही सजा सुनाई जा चुकी होती। उन्होंने एक फिल्म के निर्माण की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस फिल्म से राजनीतिक लाभ किसे होगा यह सबको पता है, लेकिन वास्तविक न्याय अभी तक नहीं दिख रहा है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.