ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

कर्नाटक CM के बेटे ने कहा, शाह पर गुजरात में हैं हत्या के आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 29, 2024

मुंबई, 29 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पर विवाद हो गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया ने बीते दिन अमित शाह को गुंडा और दबंग बताया। यतींद्र ने ये भी कहा कि शाह पर गुजरात में हत्या के आरोप हैं। उनका क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है, लेकिन अभी वह देश में ऊंचे पद पर बैठे हुए हैं। भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी ने यतींद्र के बयान पर कहा कि वह निराश हैं, क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए मैसूर से टिकट नहीं दिया गया। सिद्धारमैया ने यतींद्र को मैसूर से टिकट देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने टिकट नहीं दिया। यही कारण है कि वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे है। यतींद्र अभी एक छोटा बच्चा है। उसे राजनीति में कोई अनुभव नहीं है। ये लोग भाजपा के खिलाफ जितनी बात करेंगे, भाजपा और उसका नेतृत्व उतना ही मजबूत होगा।

जिसके बाद बीजेपी नेता एन. रविकुमार ने कहा कि हम यतींद्र के खिलाफ चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। यतींद्र सिद्धारमैया ने गृह मंत्री अमित शाह के लिए बहुत गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। यदि वह एक निष्पक्ष और संतुलित सरकार चला रहे हैं तो अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई करें। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने बीते दिनों मैसूर में कहा कि मंत्रियों के बच्चों और रिश्तेदारों को टिकट देना 'वंशवाद की राजनीति' नहीं है। हमने उन लोगों को टिकट दिए, जिनकी सिफारिश क्षेत्र के लोगों ने की थी। यह वंशवादी राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सिफारिश को स्वीकार करना है। दरअसल, कांग्रेस अब तक कर्नाटक के 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड़ामणि समेत 12 ऐसे कैंडिडेट्स हैं, जिनका वहां के नेता से रिश्ता है। इसे लेकर ही मैसूर में सिद्धारमैया से सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने इसे वंशवाद की राजनीति बताने से इनकार किया था।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.