ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

खड़गे का कहा, 11 साल में मोदी ने 72 देशों के 151 दौरे किए, फिर भी भारत अकेला रह गया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 20, 2025

मुंबई, 20 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 वर्षों में 72 देशों के 151 विदेशी दौरे किए हैं, जिनमें 10 बार अमेरिका भी शामिल है, लेकिन इन दौरों से भारत को कोई ठोस लाभ नहीं मिला है। खड़गे ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री का केवल विदेश जाकर तस्वीरें खिंचवाना ही काम है? उन्होंने कहा, "इतने विदेशी दौरों के बाद भी भारत आज दुनिया में अकेला खड़ा है।" इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा पाकिस्तान को 1.4 अरब डॉलर का ऋण देने और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के बीच पाकिस्तान की ओर से अचानक सीजफायर की घोषणा को भारत की कमजोर विदेश नीति का उदाहरण बताया। खड़गे ने कहा, "अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया था। यह हमारे देश का अपमान है, जिस पर मोदी सरकार ने अब तक कोई स्पष्टता नहीं दी।"

इसके अलावा, खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वहां पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर इसलिए नहीं गए क्योंकि इंटेलिजेंस एजेंसियों ने उन्हें वहां जाने से मना किया था। लेकिन केंद्र सरकार को सवाल करना चाहिए कि उन्होंने पर्यटकों को पहलगाम जाने से क्यों नहीं रोका? अगर ऐसा किया होता, तो 26 जिंदगियां बच सकती थीं और यह छोटा युद्ध (ऑपरेशन सिंदूर) भी नहीं होना पड़ता।"


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.