ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

केटीआर ने की कांग्रेस की आलोचना कहा, कांग्रेस नहीं कर सकती बीजेपी से मुकाबला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 26, 2024

मुंबई, 26 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तेलंगाना के हैदराबाद में भारत राष्ट्र समिति के वर्किंग प्रेसिडेंट केटी रामाराव (केटीआर) ने एक बैठक में कांग्रेस की आलोचना की। केटीआर ने कहा कि बीजेपी को सिर्फ क्षेत्रीय नेता रोक सकते हैं, कांग्रेस नहीं। उन्होंने कहा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंदशेखर राव भाजपा को रोकने में सक्षम हैं। कांग्रेस पार्टी बीजेपी से मुकाबला नहीं कर सकती है। भारत राष्ट्र समिति नेता ने आगे कहा, आज अगर आप पूरे देश में देखें तो केवल क्षेत्रीय नेता ही हैं, जो भाजपा को रोक सकते हैं।

कांग्रेस इतनी ताकतवर नहीं है कि बीजेपी को रोक सके। उन्होंने बीजेपी से मुकाबला करने की अपनी ताकत और ऊर्जा खो दी है। एक तरफ राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहते हैं कि चौकीदार चोर है। दूसरी तरफ तेलंगाना में उनके सीएम ए. रेवंत रेड्डी पीएम मोदी को अपना बड़ा भाई बताते हैं। केटीआर ने दावा किया कि सीएम रेड्डी लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद बीजेपी में शामिल होंगे। वे पिछले चार महीनों से प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करके इसका संकेत दे रहे हैं। और अगर ये आरोप गलत है को तेलंगाना सीएम से जीवन भर कांग्रेस में रहने की सार्वजनिक घोषणा करें। साथ ही केटीआर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछले साल विधानसभा चुनावों के दौरान ​​​​​बीआरएस पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने ​एक अभियान चलाकर BRS को भाजपा की बी टीम बताया था।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.