ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

मोहन भागवत ने पाठ्यक्रमों में बदलाव की वकालत की, कहा- भारतीयता ही दुनिया को नई दिशा दे सकती है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 23, 2025

मुंबई, 23 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने पाठ्यक्रमों में बदलाव का समर्थन करते हुए कहा है कि भारत को उसकी वास्तविकता के अनुरूप समझने और प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो इतिहास पढ़ाया जा रहा है, वह पूरी तरह पश्चिमी नजरिए से लिखा गया है, जिसमें भारत का कोई अस्तित्व नहीं दिखाई देता। उन्होंने कहा कि विश्व मानचित्र पर भारत भले मौजूद हो, लेकिन पश्चिमी सोच में उसकी कोई जगह नहीं है। उनकी पुस्तकों में चीन और जापान को स्थान मिला है, पर भारत को नजरअंदाज किया गया है।

दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) और अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास के एक कार्यक्रम में बोलते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि पहले विश्व युद्ध के बाद शांति की बातें की गईं, किताबें लिखी गईं और राष्ट्र संघ की स्थापना हुई, लेकिन दूसरा विश्व युद्ध फिर भी हुआ। बाद में संयुक्त राष्ट्र बना, फिर भी दुनिया आज आशंकित है कि कहीं तीसरा विश्व युद्ध न हो जाए। उन्होंने कहा कि भौतिकवाद की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण आज दुनिया में अशांति, असंतोष और संघर्ष बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो हजार वर्षों से पश्चिमी विचारधाराओं के आधार पर इंसान को सुखी और संतुष्ट बनाने की कोशिशें की जाती रहीं, लेकिन ये प्रयास असफल साबित हुए। अब दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

मोहन भागवत ने कहा कि विज्ञान और आर्थिक प्रगति ने भले ही भौतिक सुविधाएं दी हों, लेकिन इससे इंसान का दुख कम नहीं हुआ है। विलासिता की वस्तुएं आई हैं, पर मानसिक तनाव और पीड़ा भी बढ़ी है। गरीब और अमीर के बीच की दूरी और अधिक चौड़ी हो गई है। उन्होंने भारतीयता को केवल नागरिकता या भौगोलिक पहचान से परे बताते हुए कहा कि यह एक जीवन दृष्टिकोण है, जो धर्म आधारित होता है और धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—इन चार पुरुषार्थों को जीवन का आधार मानता है। इसमें मोक्ष को अंतिम लक्ष्य माना गया है, जो संपूर्ण कल्याण की भावना से जुड़ा है। भागवत ने कहा कि धर्म आधारित इस जीवनदृष्टि के चलते भारत कभी दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र था। आज भी दुनिया भारत से यह अपेक्षा रखती है कि वह उसे दिशा दिखाएगा। उन्होंने कहा कि हमें इस जिम्मेदारी को समझते हुए खुद को और अपने राष्ट्र को तैयार करना होगा और इसकी शुरुआत स्वयं के जीवन और परिवार से करनी चाहिए। संघ प्रमुख ने लोगों से आग्रह किया कि वे आत्मचिंतन करें कि क्या वे अपने जीवन में भारतीय दृष्टिकोण को अपनाते हैं या नहीं। उन्होंने सुधार और बदलाव के लिए तत्पर रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.