ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

ओडिशा में डबल इंजन सरकार का एक साल पूरा, पीएम मोदी ने बताया विकास का विजन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 20, 2025

मुंबई, 20 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में ओडिशा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार के चलते लोगों को दोगुना लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकार के एक साल पूरे होने का अवसर नहीं है, बल्कि सुशासन की वर्षगांठ है। यह एक स्थिर और जनहितकारी शासन की उपलब्धियों का प्रतीक है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जब वे जी-7 सम्मेलन में भाग लेने कनाडा गए थे, उस दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने उन्हें खाने पर बुलाया था। लेकिन उन्होंने विनम्रता से मना करते हुए कहा कि उन्हें महाप्रभु की धरती पर आना अधिक जरूरी लगा और ओडिशा की भक्ति व जनता का प्रेम उन्हें यहां खींच लाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ओडिशा सरकार के एक साल पूरे होने पर राज्य के विकास के लिए 2036 तक और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 2047 तक का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। उन्होंने एयरपोर्ट से जनता मैदान तक एक भव्य रोड शो भी किया, जिसमें भारी जनसमूह ने उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि पहले ओडिशा के किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन अब केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से उन्हें डबल बेनिफिट मिल रहा है। धान की फसल पर अधिक मूल्य मिलने से लाखों किसानों को फायदा हुआ है। पहले कई योजनाएं अधूरी रह जाती थीं, लेकिन अब उनका सीधा लाभ किसानों और आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा और उन्हें न तो विकास का हिस्सा बनाया और न ही उनकी भागीदारी सुनिश्चित की। नक्सलवाद की आग में झोंक दिए गए इन क्षेत्रों को अब विकास की ओर ले जाया गया है। हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है और साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में विकास योजनाएं तेज़ी से चलाई जा रही हैं। आज देश में 20 से भी कम जिलों में नक्सल प्रभाव बचा है और बहुत जल्द आदिवासी क्षेत्रों को इससे पूरी तरह मुक्ति मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से आदिवासी समुदाय के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। इनमें अति पिछड़े आदिवासी समूहों को शामिल कर उनके विकास की योजनाएं चलाई जा रही हैं। मछुआरों के लिए पहली बार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गई है, जिसके तहत उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी गई है और 25 हजार रुपए का एक विशेष फंड तैयार किया जा रहा है, जिससे युवाओं और मछुआरों को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले ओडिशा के लाखों गरीब परिवार आयुष्मान भारत योजना से वंचित थे, लेकिन अब आयुष्मान भारत और गोप बंधु जन आरोग्य योजना दोनों का लाभ राज्य के करीब 3 करोड़ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ओडिशा का कोई नागरिक देश के किसी दूसरे राज्य में काम कर रहा है, तो वहां भी उसे ज़रूरत पड़ने पर मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.