ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों को हटाने के फैसले पर राहुल, प्रियंका और मेनका गांधी ने जताई आपत्ति, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 12, 2025

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर से सभी आवारा कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानवीय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पीछे ले जाने वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि ये बेजुबान जानवर कोई समस्या नहीं हैं जिन्हें हटाया जाए, बल्कि शेल्टर, नसबंदी, टीकाकरण और सामुदायिक देखभाल जैसे मानवीय तरीके अपनाए जाने चाहिए, जिससे बिना क्रूरता के उनकी सुरक्षा हो सके। राहुल ने इस फैसले को क्रूर और अदूरदर्शी बताते हुए कहा कि जन सुरक्षा और पशु कल्याण साथ-साथ चल सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के नगर निकायों को आदेश दिया था कि सभी आवारा कुत्तों को आठ हफ्ते के भीतर पकड़कर नसबंदी करें और स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखें। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इन कुत्तों को सड़कों पर वापस नहीं छोड़ा जाना चाहिए। इस दौरान कोर्ट ने बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवमानना की चेतावनी भी दी। न्यायाधीशों ने सवाल किया कि क्या पशु प्रेमी रेबीज से मर चुके बच्चों को वापस ला सकते हैं, और कहा कि किसी भी हालत में बच्चों को रेबीज नहीं होना चाहिए। इससे पहले 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों से रेबीज के कारण हो रही मौतों को गंभीर और डराने वाला करार दिया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2024 में 37 लाख से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आए, जिनमें 54 लोगों की मौत रेबीज से हुई। हाल ही में दिल्ली में छह वर्षीय छवि शर्मा की डॉग बाइट के बाद इलाज के बावजूद मौत ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया।

प्रियंका गांधी ने भी इस फैसले को अमानवीय करार दिया और कहा कि कुत्ते सबसे सुंदर और कोमल जीव हैं, जिनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में लाखों कुत्तों को शेल्टर होम भेजना अव्यवहारिक है, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर शेल्टर होम मौजूद ही नहीं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि एक मानवीय और संतुलित तरीका अपनाकर इन मासूम जानवरों की सुरक्षा और देखभाल की जा सकती है। मेनका गांधी ने भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में करीब तीन लाख आवारा कुत्ते हैं। सभी को पकड़कर रखने के लिए 1,000 से 2,000 शेल्टर होम बनाने होंगे, क्योंकि एक जगह अधिक संख्या में कुत्तों को रखना संभव नहीं है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.