ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक पांच मिनट में खत्म, धर्मवीर सिंह की सदस्यता को लेकर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 25, 2025

मुंबई, 25 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एडहॉक कमेटी की जयपुर में बुलाई गई बैठक पांच मिनट से भी कम समय में खत्म हो गई। बैठक में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कमेटी के सदस्य धर्मवीर सिंह के शामिल होने पर कंवीनर जयदीप बिहाणी ने आपत्ति जताई। बिहाणी ने धर्मवीर की उपस्थिति का विरोध करते हुए कहा कि जब पाली जिला क्रिकेट संघ की मान्यता रद्द हो चुकी है, तो धर्मवीर किस अधिकार से एडहॉक कमेटी की बैठक में शामिल हो सकते हैं। इस विरोध के बावजूद धर्मवीर बैठक से बाहर नहीं गए, जिसके बाद कंवीनर ने बिना किसी चर्चा के बैठक समाप्त घोषित कर दी। धर्मवीर सिंह पाली जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी हैं और इसी आधार पर उन्हें एडहॉक कमेटी का सदस्य बनाया गया था। लेकिन बीते दिनों एडहॉक कमेटी के कंवीनर जयदीप बिहाणी ने पाली संघ के चुनावों में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायत के आधार पर संघ की मान्यता रद्द कर दी थी। इसके बावजूद जब धर्मवीर सिंह बैठक में पहुंचे तो टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मवीर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें धार्मिक पहचान और राजनीतिक झुकाव के आधार पर टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल एक तस्वीर को आधार बनाकर उन्हें कांग्रेसी साबित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि जयदीप बिहाणी खुद पहले कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और अब बीजेपी से विधायक बन चुके हैं। धर्मवीर ने इसे बदले की भावना से उठाया गया कदम बताया और कहा कि यह उनका व्यक्तिगत हरेसमेंट है। पाली जिला क्रिकेट संघ की मान्यता 20 मई को एक पत्र के जरिए रद्द की गई थी। संघ पर आरोप था कि उसने चुनाव और वित्तीय मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती और जांच में सहयोग नहीं किया। जयदीप बिहाणी ने धर्मवीर सिंह पर चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता और आर्थिक गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। इसके आधार पर संघ की मान्यता रद्द की गई थी। धर्मवीर सिंह को इससे पहले नोटिस जारी कर 2005 से आय-व्यय का ब्योरा मांगा गया था। धर्मवीर का कहना है कि पाली संघ का रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ, ऐसे में 2005 से ब्योरा देना संभव नहीं है। इस विवाद के बीच पाली, जोधपुर और बीकानेर जिला क्रिकेट संघों ने राज्य क्रीड़ा परिषद को पत्र लिखकर जयदीप बिहाणी के नोटिस देने की लगातार बढ़ती कार्रवाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.