ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

पटियाला में कूड़े के ढेर से रॉकेट मिले, SSP ने कहा, इनके शेल में विस्फोटक नहीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 10, 2025

मुंबई, 10 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पंजाब के पटियाला में एक स्कूल के पास से 8 रॉकेट बरामद हुए हैं। सबसे पहले इन पर ट्रैफिक पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने बम स्क्वॉड बुलाकर इन्हें कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि इन रॉकेट के सेल्स में विस्फोटक नहीं है। यह कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि सेना को भी इसकी जानकारी दी गई है। सेना की टीम भी जांच के लिए आ रही है, जो यह पता करेगी यह रॉकेट के शेल कितने पुराने हैं। हालांकि ऐसे लगता है कि कोई कबाड़ी या कोई व्यक्ति इसे फेंक कर चला गया था।

जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे के करीब किसी राहगीर ने ट्रैफिक पुलिस को इस बारे में सूचित किया था। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई है। साथ ही तुरंत लाहौरी गेट की टीम ने पहुंचकर राकेट को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद बम स्क्वॉयड की टीम ने वहां पर पहुंचकर उसकी जांच की । जिसमें किसी भी प्रकार की कोई विस्फोटक सामाग्री नहीं है। इससे पहले चंडीगढ़ के कैंबवाला में भी बम सेल मिला था। यह एक्टिव बम शेल था। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से उस एरिया को खाली करवा दिया गया था। साथ ही चंडी मंदिर स्थित सेना को सूचित किया था। सेना की टीम ने पहुंचकर बम को कब्जे में लिया था। इससे पहले साल 2022 में पटियाला सामाना में बम शेल मिले थे।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.