ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

हिमाचल में बर्फबारी, 3 NH समेत 223 सड़कें बंद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 25, 2024

मुंबई, 25 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई। लाहौल और स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान माइनस 6.9° से नीचे चला गया है। हिमाचल में बर्फबारी के बाद तीन नेशनल हाईवे समेत 223 सड़कें बंद कर दी गईं। शिमला में सबसे ज्यादा 145 सड़कें बंद की गईं, जबकि कुल्लू में 25 और मंडी जिलों में 20 सड़कें बंद की गईं। इससे वहां पहुंचे टूरिस्ट्स फंस गए हैं। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हैं। राजस्थान और दिल्ली में बारिश हुई। IMD के मुताबिक अगले दो दिन दिल्ली NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान और कम हो सकता है। 9 राज्यों में घने कोहरे का भी अलर्ट है। हरियाणा के कुछ जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर से कम हुई। वहीं, दिल्ली में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर से कम हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि कुछ फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। 20 ट्रेनें भी लेट हुई हैं।

आपको बता दें, कश्मीर के स्नोबेल्ट रीजन में बर्फबारी हुई। कई जगहों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। इससे पाइप लाइनों में पानी जम गया है। गुलमर्ग में माइनस 7.4°, काजीगुंड में माइनस 6.2° तापमान रहा। पंपोर का एक छोटा सा गांव कोनीबल माइनस 8.5° के साथ सबसे ठंडा रहा। उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। भारी बर्फबारी के बाद मंगलवार को बद्रीनाथ में ठिठुर रही आवारा गायों को चमोली जिले की निचली घाटियों में लाया गया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.