ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

केरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में RSS पर लगाए यौन शोषण के आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 13, 2025

मुंबई, 13 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केरल के तिरुवनंतपुरम में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 9 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। यह मामला 12 अक्टूबर को तब सामने आया जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मृतक के लगाए गए आरोप सच हैं, तो यह बेहद गंभीर और भयावह है। मृतक इंजीनियर ने जान देने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 पेज का सुसाइड नोट पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उससे जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि वे किसी व्यक्ति या संगठन से नहीं, बल्कि सिर्फ RSS से नाराज हैं। उन्होंने बताया कि जब वे 3 से 4 साल के थे, तब उनके पिता ने उन्हें RSS से जोड़ा था और कैंप्स के दौरान कई लोगों ने उनका यौन शोषण किया। इंजीनियर ने लिखा कि यह अनुभव उनके जीवन के लिए सदमे जैसा रहा और वे लंबे समय से डिप्रेशन और गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या करने का निर्णय लिया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंजीनियर कोट्टायम जिले के थम्पलाकाड के निवासी थे। उनका शव तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर स्थित एक लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला। लॉज के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और अननेचुरल डेथ (अस्वाभाविक मृत्यु) का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद देशभर में इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि RSS को इन गंभीर आरोपों पर तुरंत सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों बच्चे इन कैंप्स में शामिल होते हैं और यदि यह आरोप सही हैं तो यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है। प्रियंका ने कहा कि समाज में लड़कों का यौन शोषण भी उतनी ही गंभीर समस्या है जितनी लड़कियों का, लेकिन इस पर अक्सर चुप्पी साध ली जाती है। उन्होंने कहा कि अब इस चुप्पी को तोड़ने और सच सामने लाने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इंजीनियर के सोशल मीडिया अकाउंट तथा डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुसाइड नोट में किए गए दावों की सच्चाई क्या है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.