ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश रखा सुरक्षित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 22, 2025

मुंबई, 22 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद तीन प्रमुख मुद्दों पर अपना अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया। इनमें वक्फ घोषित संपत्तियों को डिनोटिफाई करने, वक्फ बाय डीड और वक्फ बाय यूजर जैसे विषय शामिल हैं। सुनवाई लगातार तीन दिनों तक चली, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुरक्षित रखा। सुनवाई के दौरान CJI गवई ने कहा कि वक्फ की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1923 और 1954 के पहले से ही प्रचलित रही है। याचिकाकर्ताओं की ओर से कपिल सिब्बल ने तर्क दिया कि वक्फ की जांच शुरू होते ही उसकी स्थिति अस्थिर हो जाती है। उन्होंने कहा कि देश में दो सौ साल पुराने कई कब्रिस्तान हैं, जिन पर सरकार अब दावा कर सकती है और यह गलत होगा।

CJI ने पूछा कि जमीन का रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं हुआ, जिस पर सिब्बल ने जवाब दिया कि यह राज्य की जिम्मेदारी थी। अब सरकार कहती है कि रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ, इसलिए संपत्ति वक्फ नहीं मानी जाएगी, तो यह समुदाय की गलती नहीं मानी जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार के पास शक्ति है, तो उसे खुद की लापरवाही का लाभ नहीं उठाना चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने वक्फ संशोधन कानून के सेक्शन 3E का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रावधान अनुसूचित क्षेत्रों की जमीन पर वक्फ निर्माण को रोकता है, ताकि आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी लेनदेन में धोखा होता है, तो जमीन वापस दी जा सकती है, लेकिन वक्फ में दान दी गई जमीन वापस नहीं ली जा सकती।

CJI गवई ने जब इसके पीछे की संवैधानिक सोच पूछी तो मेहता ने कहा कि वक्फ का निर्माण स्थायी होता है और इससे कमजोर आदिवासी समुदाय प्रभावित हो सकते हैं। संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के हवाले से उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले मुस्लिम आदिवासियों की अलग सांस्कृतिक पहचान है। इस पर न्यायमूर्ति एजी मसीह ने सवाल उठाया कि इस्लाम तो एक ही धर्म है, उसे अलग-अलग सांस्कृतिक पहचान में कैसे बांटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रथाएं भिन्न हो सकती हैं, लेकिन धर्म एक ही होता है।

याचिकाकर्ता की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि सरकार कभी वक्फ को जमीन देती है तो कभी बिना न्यायिक प्रक्रिया के छीन लेती है। उन्होंने कहा कि कानून भगवान नहीं है और न ही कोई कानून वक्फ बाय यूजर को बना सकता है, बल्कि सिर्फ उसे मान्यता दे सकता है। कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि सरकार ऐतिहासिक और संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है और गैर-न्यायिक तरीकों से वक्फ संपत्तियों को हथियाना चाहती है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ पांच याचिकाओं पर सुनवाई जारी है। इन याचिकाओं में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी की याचिका भी शामिल है। अदालत की पीठ में CJI बी.आर. गवई और जस्टिस एजी मसीह हैं, जबकि केंद्र की ओर से SG तुषार मेहता और याचिकाकर्ताओं की ओर से कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और राजीव धवन बहस कर रहे हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.