ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

तमिलनाडु में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 56, कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा 30 मौतें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 23, 2024

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 56 हो गई। आज रविवार को जारी हुई जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 216 लोगों को चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। सबसे ज्यादा मौतें कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज में हुईं, जहां 31 लोग मारे गए और 108 लोगों का इलाज जारी है। पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में 17 मरीजों का इलाज चल रहा। 3 की मौत हो गई है। विलुपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती 4 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य 4 का इलाज जारी है। सलेम मेडिकल कॉलेज में 30 लोगों का इलाज जारी है, यहां 18 लोगों की जान गई है। मरने वालों में 51 पुरुष हैं।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता और पुरी से सांसद संबित पात्रा ने कहा कि तमिलनाडु के करुणापुरम गांव में जहरीली शराब के कारण घटी त्रासदी बेहद दुखद है। यहां अनुसूचित जाति के लोग ज्यादा रहते हैं। 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन के नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? वहीं, राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्लाकुरिची शराब त्रासदी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक एस रविवर्मन ने शनिवार को कल्लाकुरिची सरकारी अस्पताल का दौरा किया। इधर, तमिलनाडु सरकार ने त्रासदी की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच का नेतृत्व मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी गोकुलदास करेंगे। न्यायमूर्ति गोकुलदास तीन महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे। साथ ही, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और अस्पताल में भर्ती लोगों को 50 हजार के मुआवजे की घोषणा की है। तमिलनाडु पुलिस की CB-CID जांच सौपीं गई है। SP शांताराम के नेतृत्व में यह जांच शुरू हो गई है। कल्लाकुरिची कलेक्टर के अनुसार शराब त्रासदी में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तो वहीं, पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की घटना को ध्यान में रखते हुए केरल सरकार के आबकारी मंत्री एमबी राजेश ने अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को नकली शराब बनाने और बेचे जाने की जांच के आदेश दिए। उन्होंने पूरे राज्य में सघन चैकिंग और छापेमारी तेज करने का निर्देश दिया। मंत्री राजेश ने विभाग के अधिकारियों को सभी चेकपोस्ट और बॉर्डर वाले इलाके में नजर रखने को कहा है। राजेश ने एक बयान में कहा कि आवश्यक चेकपोस्ट पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और बाहर से राज्य में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जाएगी और संदिग्ध वाहनों की जांच की जाएगी। केरल में मलप्पुरम और कोल्लम जिलों के इलाकों में विषेश निगरानी के आदेश दिए गए हैं। इन इलाकों में पहले नकली शराब के कई मामले सामने आ चुके हैं। मिनिस्टर राजेश ने जनता से भी सहयोग का अनुरोध किया है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.