ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

ज्वालामुखी विस्फोट और तकनीकी कारणों से एअर इंडिया की तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 18, 2025

मुंबई, 18 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा, जब तीन प्रमुख फ्लाइट्स को या तो बीच रास्ते से वापस लौटाया गया या उड़ान से ठीक पहले कैंसिल कर दिया गया। इनमें दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट AI2145, टोरंटो से दिल्ली आने वाली AI188 और दुबई से दिल्ली लौटने वाली AI996 शामिल थीं।

दिल्ली से बाली के लिए रवाना हुई फ्लाइट को बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा। एअर इंडिया के अनुसार यह निर्णय इंडोनेशिया के बाली एयरपोर्ट के पास माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। यह विमान मंगलवार देर रात बाली के लिए उड़ा था, लेकिन बुधवार सुबह सुरक्षित रूप से दिल्ली वापस लैंड कर गया।

टोरंटो से दिल्ली की फ्लाइट AI188 भी उस समय रद्द कर दी गई जब यात्री पहले ही विमान में बैठ चुके थे। विमान की तकनीकी जांच और क्रू की ड्यूटी लिमिटेशन को इसका कारण बताया गया। यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

इसी तरह दुबई से दिल्ली आने वाली AI996 में भी उड़ान से पहले तकनीकी खराबी सामने आने के कारण उड़ान रद्द कर दी गई। यात्रियों को विमान से उतारकर होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई।

एअर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई, उनके लिए दूसरी उड़ानों की व्यवस्था की गई है और टिकट रद्द करने पर पूरा पैसा वापस किया जा रहा है।

ज्वालामुखी विस्फोट के कारण सिर्फ एअर इंडिया नहीं बल्कि अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की उड़ानों पर भी असर पड़ा है। रायटर्स के अनुसार माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी से राख का गुबार 11 किलोमीटर तक उड़ा और इसके बाद बुधवार सुबह फिर से 1 किलोमीटर ऊंचा धुआं निकला, जिसके कारण कई उड़ानें बाधित हुईं।

इसी बीच बुधवार सुबह हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर एक बम धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद बम स्क्वॉड ने एयरपोर्ट पर सघन तलाशी अभियान चलाया। अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है और सभी यात्री व कर्मचारी सुरक्षित हैं।

मंगलवार को भी एअर इंडिया की सात अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द की गई थीं, जिनमें अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-पेरिस, दिल्ली-वियना, लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और सैन फ्रांसिस्को-मुंबई की उड़ानें शामिल थीं।

डीजीसीए ने बताया कि 12 से 17 जून के बीच एअर इंडिया की 66 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें बोइंग 787 ड्रीमलाइनर शामिल हैं। हाल की घटनाओं के बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिया कि उड़ानों की सुरक्षा और समय पर प्रस्थान सुनिश्चित किया जाए। एयरलाइन की फ्लीट में इस समय कुल 33 बोइंग 787-8 और 787-9 विमान हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.