ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

आतिशी के अनशन में पहुंचीं TMC की महिला सांसद, कहा BJP सातों सीटें जीती, फिर भी पानी नहीं मिल रहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 24, 2024

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी 21 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हैं। आज उनका 4 दिन है। उनकी मांग हरियाणा से 100 mgd पानी भेजे जाने की मांग है। हरियाणा से संधि के तहत 613 mgd पानी भेजना होता है। आतिशी की दावा है कि हरियाणा सरकार केवल 513 mgd पानी ही भेज रहा है। इससे कारण दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। आतिशी जंगपुरा के भोगल में अनशन पर बैठी हैं। सोमवार शाम TMC की तीन महिला सांसद महुआ मोइत्रा, प्रतिमा मंडल और सागरिका घोष उनका समर्थन करने पहुंचीं। आज ही LNJP के डॉक्टरों की टीम ने बताया था कि आतिशी का वजन 4 दिनों में 2KG से ज्यादा घट गया है। उनका कीटोन लेवल भी बढ़ गया है। साथ ही, महुआ मोइत्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने BJP को सभी 7 सीटें जिताईं, फिर भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। दिल्ली की जनता तो आपके (BJP) के साथ है। हरियाणा ने 30 लाख लोगों का पानी रोक रखा है। बीजेपी रिवेंज पॉलिटिक्स करती है। यह देश की जनता को पसंद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने किसी और के बलबूते माइनॉरिटी की टिपिकल सरकार बनाई है। जैसा उन्होंने पश्चिम बंगाल के साथ किया वैसा ही दिल्ली के साथ कर रही है। हमारा (बंगाल) का मनरेगा का पैसा नहीं दिया और यहां पानी नहीं दे रहे हैं। दिल्ली-हरियाणा के बीच 1994 में वाटर शेयरिंग एग्रीमेंट शेयर हुआ था। यह पानी दिल्ली का हक है। कोई भीख नहीं है।

वहीँ, LNJP अस्पताल के ​डॉक्टरों की रिपोर्ट में कहा गया है मरीज (आतिशी) को अस्पताल में भर्ती होने और खाना खाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने इनकार किया। AAP नेताओं ने कहा कि आतिशी का वजन लगातार कम हो रहा है। 21 जून को भूख हड़ताल पर बैठने से पहले उनका वजन 65.8 KG था, जो भूख हड़ताल के चौथे दिन घटकर 63.6 KG रह गया है। यानी महज 4 दिनों में उनका वजन 2.2 किलोग्राम कम हुआ है। AAP ने कहा कि भूख हड़ताल के पहले दिन की तुलना में चौथे दिन उनका ब्लड शुगर लेवल 28 यूनिट कम हुआ है। इसके साथ ही उनका ब्लड प्रेशर लेवल भी कम हुआ है। डॉक्टरों ने आतिशी के ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और वजन में जिस गति से कमी आई है, उसे खतरनाक बताया है। आतिशी का कीटोन लेवल बढ़ रहा है। जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। AAP ने कहा कि डॉक्टरों ने आतिशी को उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, लेकिन वे (आतिशी) अपनी जान जोखिम में डालकर दिल्ली के पानी के हक के लिए लड़ रही हैं। आतिशी ने कहा है कि मेरा ब्लड प्रेशन और शुगर लेवल गिर रहा है। मेरा वजन भी कम हो गया है। कीटोन लेवल बहुत अधिक है, जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। चाहे मेरे शरीर को कितना भी कष्ट क्यों न हो, मैं तब तक अनशन जारी रखूंगी, जब तक हरियाणा पानी नहीं छोड़ता। वहीं, 23 जून को AAP नेताओं ने दिल्ली LG वीके सक्सेना से मुलाकात की थी। LG ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि वह इस बात पर विचार करेंगे कि उनका राज्य शहर को अतिरिक्त पानी दे सकता है या नहीं। सोमवार को AAP ने पीएम मोदी को लेटर भेजा। इसमें पीएम क दिल्ली की जल समस्या से अवगत कराया और समस्या का समाधान कराने की मांग की है।​​​​​​


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.