ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

जयपुर-आगरा बाइपास पर हादसों से निपटने के लिए तीन फ्लाइओवर बनेंगे, एक कट होगा बंद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 10, 2025

मुंबई, 10 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर-आगरा बाइपास पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम को देखते हुए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने यहां तीन नए फ्लाइओवर बनाने का निर्णय लिया है। यह फैसला हाल ही में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में लिया गया। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि कानोता, बस्सी टी पॉइंट और बांसखो फाटक जैसे व्यस्त और दुर्घटनाग्रस्त इलाकों को ब्लैक स्पॉट की श्रेणी में रखा गया है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति बनी रहती है। इन स्थानों पर फ्लाइओवर बनने से न केवल ट्रैफिक का प्रवाह सुगम होगा, बल्कि हादसों की आशंका भी कम होगी।

फ्लाइओवर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और बिड इसी महीने खोली जाएगी। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। तीनों फ्लाइओवरों पर अनुमानित खर्च 95 करोड़ रुपए के आसपास होगा। इसके साथ ही बगराना क्षेत्र में रिंग रोड से पहले स्थित 52 फीट हनुमानजी मंदिर के सामने बने कट को भी बंद करने की तैयारी है। इस कट पर स्थानीय ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक है, जिससे यहां हमेशा यातायात अव्यवस्थित रहता है और अक्सर छोटे-मोटे एक्सीडेंट भी होते हैं। इसे बंद करने के लिए एनएचएआई ने पुलिस और प्रशासन से सहयोग मांगा है, ताकि सुरक्षा के लिहाज से यह कदम जल्द लागू किया जा सके।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.