ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

कर्नाटक में आदिवासी लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा, अंडरवियर में डाली लाल चीटियां, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 7, 2025

मुंबई, 07 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के दावणगेरे जिले में आदिवासी समुदाय के नाबालिग लड़के को चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा गया। घटना 4 अप्रैल को चन्नागिरी तालुका के अस्तपनहल्ली गांव की है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किशोर हक्की पिक्की जनजाति का है। इसी समुदाय के कुछ लोगों ने पहले किशोर के कपड़े उतारकर सुपारी के पेड़ से बांधाकर पीटा। इसके बाद उसके अंडरवियर में लाल चीटियां डाल दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित के चाचा और रिश्तेदारों ने चोरी और महिलाओं से गलत व्यवहार करने के आरोप में उसके साथ मारपीट की।

पहले भी ऐसा मामला सामने आया था, जिसमे प्रयागराज में दलित युवक को पेड़ से बांधकर तीन लोगों ने पीटा। घटना पिछले साल 10 सितंबर की है। वीडियो वायरल होने पर मामला सामने आया था। वीडियो में दिख रहा था कि आसपास खड़े लोग युवक को हर तरफ से थप्पड़ और लात मार रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति कहता सुनाई दे रहा है कि आज तुझे बताता हूं, बहुत हीरो बनता है। युवक उनसे बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रहा है। युवक पर 5 किलो तरोई चुराने का आरोप था। छोटा भाई महिला को भगा ले गया तो रिश्तेदारों ने बड़े भाई से मारपीट की। छह लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा। इतना ही नहीं युवक को महिलाओं के कपड़े तक पहनाकर जूतों की माला पहना दी। मामला राजस्थान के बारां जिले में बोरिना गांव का है। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामला पिछले साल 22 सितंबर का है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.