ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

‘रोहित-विराट के बिना भी टीम इंडिया ताकतवर’, भारत दौरे से पहले टेम्बा बावुमा ने दिया बड़ा बयान

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 8, 2025

टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम जल्द ही एशिया के दो दिग्गज टीमों - भारत और पाकिस्तान - के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा इस एशियाई दौरे पर बड़ी जीत दर्ज करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना कद और बढ़ाना चाहेंगे, जिसके लिए उन्होंने अभी से ही भारत के खिलाफ सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है।

रोहित-विराट के बिना भी भारतीय टीम से डर लगता है: बावुमा

हाल ही में एक सीएट अवार्ड फंक्शन के दौरान, टेम्बा बावुमा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बिना खेल रही भारतीय टीम को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण कमेंट किया।

भारतीय टीम के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर पूछे गए सवाल पर बावुमा ने कहा,

"देखिए, ऐसा लग रहा है कि एक नए युग की शुरुआत हो रही है। रोहित और कोहली ने अपना काम शानदार अंदाज से किया। इन दोनों ने टीम इंडिया को काफी मजबूत बनाया। जिससे उनके बिना भी [भारतीय टीम से] डर लगता है।"

बावुमा ने यह भी माना कि घरेलू परिस्थितियों में भारतीय टीम डोमिनेट (हावी) रहेगी, लेकिन उनकी टीम का लक्ष्य उन्हें बहुत अधिक हावी होने से रोकना होगा। उन्होंने इस सीरीज को व्यक्तिगत रूप से भी रोमांचक बताया,

"मैं मानता हूं कि टीम इंडिया अपने घर में डोमिनेट करेगी लेकिन हमें बस उनको बहुत अधिक डोमिनेट करने से रोकना होगा। टीम इंडिया में एक नया कप्तान है और मैं खुद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत में कप्तानी करूंगा। इसको लेकर कई छोटी-छोटी स्टोरी हैं जो खेल को वाकई और खूबसूरत बनाती हैं।"

न्यूजीलैंड की सफलता से लेंगे सीख, पाकिस्तान दौरा है तैयारी

बावुमा जानते हैं कि भारत को उसके घर में हराना दुनिया की किसी भी टीम के लिए सबसे कठिन चुनौती है। पिछले 10 सालों में भारत ने अपने घर में केवल एक टेस्ट सीरीज हारी है, जो साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। बावुमा की टीम न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की सफलता से सीख लेना चाहती है।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,

"भारत में पिचें, दबाव और मौसम अलग होते हैं। केन ने जिस तरह से अपनी टीम को सफलता दिलाई, वह काबिल-ए-तारीफ है। उनसे सीखने का यही मौका है।"

दक्षिण अफ्रीका के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज भारत दौरे की तैयारी के रूप में काम करेगी। बावुमा ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में खेलकर उनकी टीम भारतीय परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार करना चाहेगी।

"हम पाकिस्तान में अच्छा खेलकर भारत के लिए तैयार होना चाहेंगे। वो (पाकिस्तान सीरीज) हमारे खिलाड़ी को इन परिस्थितियों के लिए अच्छा अभ्यास देगा।"

बावुमा का यह बयान दिखाता है कि वह भारतीय दौरे को लेकर कितने गंभीर हैं और उन्होंने घरेलू पिचों पर भारत की ताकत को स्वीकार करते हुए भी एक सकारात्मक और सीखने वाले दृष्टिकोण के साथ तैयारी शुरू कर दी है। क्या टेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका, विराट-रोहित के बिना भी मजबूत भारतीय टीम को चुनौती दे पाएगी?


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.