ताजा खबर
‘सजन रे’ के साथ शुरू हुआ नोरा फतेही का नया I-Pop सफर   ||    सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक, रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल   ||    रामायण में भगवान राम बनने से पहले रणबीर कपूर ने क्यों कहा था ‘ना’, जानिए पूरी कहानी   ||    रामायण के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताया खास कारण   ||    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग ने जीता दिल, मिस्ट्री ब्राइड बनी चर्चा का विषय   ||    राजा शिवाजी का दमदार टीज़र रिलीज   ||    सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||   

पाकिस्तान में फौज पर हुआ हमला, मारे गए 6 सैनिक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 12, 2023

मुंबई, 12 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान में फिर फौज पर हमला हुआ और इसमें 6 सैनिक मारे गए। यह अटैक बीते दिन बलूचिस्तान के झोब इलाके में मौजूद फौजी ठिकाने पर हुआ। पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें एयरलिफ्ट करके पेशावर मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया है। पाकिस्तान मिलिट्री के मीडिया विंग इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) ने हमले की पुष्टि की है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि झोब में मौजूद फौजी ठिकाने पर हमला उस वक्त हुआ जब कुछ फौजी शिफ्ट पूरी करने के बाद आराम करने पहुंचे थे। इसी दौरान यहां आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फौजियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। फायरिंग के बाद 6 सैनिकों के शव बरामद हुए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह संख्या 4 बताई गई है। 5 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तो वहीं, फौज के मुताबिक, आतंकियों ने फौजी ठिकाने के चारों तरफ बनी बाउंड्री वॉल के पीछे से फायरिंग की। इस वजह से उन्हें नुकसान नहीं हुआ। दूसरी तरफ, सभी सैनिक एक खुली जगह थे। आतंकियों के पास भारी हथियार थे। फौज ने कहा, हमले के बाद वहां एक और यूनिट को भेजा गया है। पूरा इलाका सील कर दिया गया है। यहां हर घर तलाशी भी ली जा रही है। फौज का दावा है कि तीन आतंकी मारे गए हैं, लेकिन लोकल मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सभी आतंकी भागने में कामयाब रहे।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.