ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||   

राहुल से जगलाल चौधरी के बेटे को मिलने से रोका, जयंती समारोह में आए थे कांग्रेस नेता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 5, 2025

मुंबई, 05 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में उनके बेटे भूदेव चौधरी को ही मंच पर जगह नहीं मिली। उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने से रोक दिया गया। दिवंगत चौधरी के बेटे भूदेव चौधरी ने आरोप लगाया, 'हमें राहुल गांधी से मिलने नहीं दिया गया। मंच तक पर नहीं जाने दिया गया। हम लोगों ने मंच तक पहुंचाने की बहुत कोशिश की। सबसे कहा भी कि हम जगलाल चौधरी जी के लड़का है। मंच तक जाने दीजिए, पर वहां पुलिसकर्मियों ने कहा कि कोई रास्ता नहीं है। चौधरी ने कहा, हमको बहुत ज्यादा दुख हुआ, क्योंकि मेरे पिताजी की जयंती मन रही थी और हमें ही नहीं शिरकत करने दिया गया। 19 दिन में दूसरी बार पटना पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयंती समारोह को संबोधित किया। उन्होंने बिहार की जातीय गणना पर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने कहा, 'हम बिहार वाली जातीय गणना नहीं करवाएंगे। अगर देखना है तो तेलंगाना वाली जाति जनगणना देखिए। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में 15 मिनट के भाषण में कांग्रेस नेता ने दलितों को हक दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हमने इतिहास की किताब में दलितों के बारे में सिर्फ दो लाइन पढ़ी हैं। दलित और अछूत।

कांग्रेस नेता ने कहा, हमने इतिहास की किताब में दलितों के बारे में सिर्फ दो लाइन पढ़ी हैं। दलित और अछूत। आपका कोई इतिहास नहीं है क्या? दो लाइन से आपका दर्द मिट जाएगा क्या? राहुल गांधी ने कहानी सुनाई। अमेरिका में परीक्षा होती थी। गोरे लोगों का परफॉर्मेंस बेहतर होता था, काले लोगों का परफॉर्मेंस खराब होता था। लोग कहते थे गोरे लोग ज्यादा होशियार हैं, एक शिक्षक ने बदलाव किया और सवाल अफ्रीकन से सेट करवाया। परीक्षा में सारे गोरे फेल हो गए। राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार नहीं चाहती है कि देश में जातीय जनगणना हो, लेकिन मैं चाहता हूं कि दलित, ओबीसी आदिवासी को उनकी भागीदारी मिले। आज हिंदुस्तान का जो पावर स्ट्रक्चर है, संस्थाएं हैं। शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, कॉरपोरेट इंडिया हो, ज्यूडिशियरी हो, इसमें दलितों की भागीदारी कितनी है? लोग कहते हैं कि दलितों को रिप्रजेंटेंशन मिला, लेकिन पावर स्ट्रक्चर में शामिल नहीं किया गया। राहुल गांधी ने हाथ में संविधान की किताब दिखाकर कहा, 'RSS और बीजेपी वाले संविधान के सामने माथा टेकते हैं। पीछे इसे खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि दलित समुदाय के लोग लीडरशिप में आएं। देश के टॉप-10 कंपनियों के मालिक में दलित भी हो। मोदी दलितों-पिछड़ों की जेब से पैसा निकालकर 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ किया, इस लिस्ट में एक भी दलित नहीं है। मीडिया में दलितों की भागीदारी नहीं।'


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.