ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||   

पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन ने कहा, मोदी भारत के बेहतरीन लीडर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 15, 2024

मुंबई, 15 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन साजिद तरार ने न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत करते हए कहा, मोदी एक अद्भुत नेता हैं। वह एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने तनाव के बावजूद पाकिस्तान का दौरा किया और अपनी राजनीतिक इमेज को जोखिम में डाला। मुझे उम्मीद है कि मोदी जी पाकिस्तान के साथ फिर बातचीत करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू होगा। एक शांतिपूर्ण पाकिस्तान भारत के लिए भी अच्छा है। एक सवाल का जबाव देते हुए तरार ने कहा कि नरेंद्र मोदी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे, यह सभी जगह दिख रहा है। इसी के साथ वे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

साजिद तरार 1990 के दौरान बिजनेस के लिए पाकिस्तान से अमेरिका चले गए थे। हालांकि, अभी भी उनके पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं। तरार ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह एक चमत्कार से कम नहीं है कि 97 करोड़ से ज्यादा लोग भारत में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं वहां मोदी जी की लोकप्रियता देख रहा हूं। 2024 में भारत का जो विकास हुआ वह अद्भुत है। यह दुनियाभर के देशों के लिए एक मिसाल है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से बहुत कुछ सीखेंगे।

तरार ने आगे कहा, पाकिस्तान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इस कारण से PoK समेत देश के कई हिस्सों में अशांति पैदा हो गई है। मंहगाई तेजी से बढ़ी है, पेट्रोल-बिजली के कीमतें आसमान छू रही हैं, IMF टैक्स बढ़ाना चाहता है और हम निर्यात करने में सक्षम नहीं हैं। PoK में बिजली बिलों में बढ़ोतरी की वजह से लोग गुस्से में हैं। तरार ने PoK के लोगों को आर्थिक मदद देने के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के फैसले पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है इसके लिए पाकिस्तान के पास पैसा कहां से आएंगे। अभी पाकिस्तान IMF से नए पैकेज पर चर्चा कर रहा है। देश वित्तीय संकट से गुजर रहा है, लेकिन जमीनी मुद्दे पर किसी तरह की चर्चा नहीं हो रही है। इस बार में बात नहीं की जा रही कि निर्यात कैसे बढ़ाया जाए, आतंकवाद पर कैसे काबू पाया जाए, और कानून व्यवस्था कैसे सुधारी जाए। फिलहाल तो पूरे पाकिस्तान में PoK जैसी अशांति है। हम चाहते हैं कि हमें कोई ऐसा नेतृत्व मिले जो हमारे मुद्दों का हल निकाल सके।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.